Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

फिल्‍म ‘सीक्रेट ऑव अ माउंटेन सर्पेंट’ : राजस्थान का मीडिया राजस्थान मूल के रचनात्मक लोगों के इतने बड़े काम पर चुप है!

रामकुमार सिंह-

दुनिया के सबसे प्रतिष्‍ठित फेस्टिवल्‍स में एक वेनिस इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल से खबर यह है कि आज हमारी फिल्‍म ‘सीक्रेट ऑव अ माउंटेन सर्पेंट’ का वर्ल्‍ड प्रीमियर है। हमारे सेक्‍शन की वो ओपनिंग फिल्‍म है। इससे पहले रेड कारपेट पर जब हमारी टीम चल रही होगी, उस दौरान लगभग दस मिनट तक हमारे गीत और म्‍यूजिक बजाया जाएगा। स्‍क्रीन पर ऑथर (यानी मेरा) और कम्‍पोजर का नाम चल रहा होगा।

टीम के ज्‍यादातर सदस्‍य वेनिस में मौजूद हैं, लेकिन मैं खुद यह नहीं देख पाऊंगा। मुझे अफसोस है कि निहायत निजी कारणों और व्‍यस्‍तता के चलते मैं वहां नहीं जा पाया। इस खबर के बाद मेरा अफसोस थोड़ा गहरा गया है।

मैं खुद को यही तसल्‍ली देकर शांत कर रहा हूं, मेरे वीसा इंटरव्‍यू के दिन मुंबई में बारिश बहुत थी। मैं समय पर पहुंच नहीं पाया था। शायद मेरी कुंडली में विदेश यात्रा का योग नहीं है। लेकिन हमारी फिल्‍म के लिए दुआ करिए। आपके प्‍यार और दुआओं में कमी ना रहे। शु्क्रिया।

और हाँ, गौर करिए राजस्‍थान की फिल्‍म है और जयपुर समेत राजस्‍थान के पूरे मीडिया में इस बारे में एक लाइन नहीं है। प्रेस विज्ञप्ति की पत्रकारिता चल रही है राज्‍य में।


हमारी अगली फिल्‍म – ‘सीक्रेट ऑव अ माउंटेन सर्पेंट’..! ट्रेलर हाजिर है। फिल्‍म अगले सप्‍ताह 28 अगस्‍त को 82वें वेनिस इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल में वर्ल्‍ड प्रीमियर के लिए तैयार है। यह तो शुरुआत है। एक सुंदर, प्‍यारी सी अलग तरह की लव स्‍टोरी। फिल्‍म को वेनिस बिनाले ने फंड किया है। करीब 12 साल बाद किसी भारतीय फिल्‍म को यह फंड मिला है। इसे निधि ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्‍म में दो गाने हैं, जो मैंने लिखे हैं। इस ट्रेलर में गाने की हल्‍की सी आहट रेखा भारद्वाज की जादूभरी आवाज में आपको सुनाई देगी। फिल्‍म का दूसरा गाना स्‍वानंद किरकिरे ने गाया है। मुख्‍य भूमिकाओं में आदिल हुसैन, त्रिमाला अधिकारी, पुष्‍पेंद्र सिंह और रिचा मीणा हैं। अभिनेत्री रिचा चडढा और अभिनेता अली फजल फिल्‍म के साथ कार्यकारी निर्माता के तौर पर जुड़े हैं। कई और मित्र भी इस फिल्‍म के साथ जुड़े हैं, फिल्‍म के दौरान नए मित्र बने। एक टीम बनी। सबने बहुत मेहनत से कड़कडाती ठंड में जीरो डिग्री में उत्‍तराखंड के पहाडों में शूट किया। अब इस फिल्‍म का, इसकी पहली झलक का दर्शकों के बीच पहला कदम है। हम सबको आपके प्‍यार और दुआओं की जरूरत है। देखिए दिखाइए। शेयर कीजिए।


डियर मित्र श्रीमन राम कुमार सिंह को फिल्म के लिए बहुत बहुत बधाई। गर्व की बात है कि शेखावटी जयपुर मुंबई और अब वेनिस में आपके लेखन की गूंज हो रही है, भले ही किसी कारणवश आप नहीं जा पाए। -अशोक थपलियाल

हम सबके लिए यह बड़े गर्व की बात है। भाई रामकुमार सिंह एक संवेदनशील पत्रकार हैं और अब वे सिनेमा में कथालेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करके प्रतिष्ठा अर्जित कर रहे हैं। उनका यह काम बहुत महत्त्वपूर्ण है। -त्रिभुवन

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन