Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया न्यूज चैनल के सीनियर एंकर छुट्टी पर भेजे गए!

इंडिया न्यूज चैनल से खबर है कि यहां कार्यरत एक सीनियर एंकर को संस्थान ने छुट्टी पर भेज दिया है.

बताया जा रहा है कि उन पर किसी एक महिला एंकर ने लिखित आरोप लगाया है. महिला एंकर ने इंडिया न्यूज छोड़ने के बाद कानूनी कार्रवाई की धमकी दी तो मैनेजमेंट ने मामले को दबाने के लिए सीनियर एंकर को लंबी छुट्टी पर भेज दिया है.

सूत्रों ने बताया कि महिला एंकर पर चुप रहने का दबाव डाला गया. लेकिन एंकर ने जब ऑफिसियल वाट्सअप ग्रुप छोड़ दिया और सीनियर एंकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही तो मैनेजमेंट के हाथ पांव फूल गए.

मामला दबा रहे, इसके लिए सीनियर एंकर को छुट्टी पर भेज दिया गया.

इस प्रकरण के बारे में जब इंडिया न्यूज में कार्यरत एक वरिष्ठ पदाधिकारी से बात की गई तो उन्होंने सीनियर एंकर को छुट्टी पर भेजे जाने की बात को कुबूल किया.

इस प्रकरण को लेकर भड़ास के पास फिलहाल कोई सुबूत नहीं है, इसलिए आरोपी का नाम प्रकाशित नहीं किया जा रहा है. अगर लड़की की शिकायत की कॉपी भड़ास के पास पहुंचती है तो फिर पूरे प्रकरण को दुबारा प्रकाशित किया जाएगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन