Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

“पैना” गाँव की 80 महिलाओं ने सरयू नदी में कूद कर जौहर किया था!

यशवंत सिंह-

1857 की आज़ादी की लड़ाई में देवरिया जिले के क्षत्रिय बहुल “पैना” गाँव की 80 महिलाओं ने सरयू नदी में कूद कर जौहर किया था। इसकी याद में वहां शहीद स्मारक बना है।

यूपी के गजेटियर में भी इस घटना का उल्लेख है। बागियों का गाँव रहा है पैना। यहाँ के लोगों ने अंग्रेजी राज की पराधीनता कभी स्वीकार नहीं की। पैना का गौरवशाली इतिहास रोमांच से भर देता है!

तस्वीर में सरयू नदी के तट पर स्थित पैना शहीद स्मारक के सामने खड़े हैं गांव के निवासी और वरिष्ठ पत्रकार आदर्श प्रकाश सिंह जी!

यह स्मारक आदर्श प्रकाश सिंह जी के बड़े भाई और पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश सिंह के प्रयास से उप्र सरकार ने बनवाया था। प्रेम प्रकाश सिंह जी अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनका काम गाँव वासियों क्षेत्र वासियों को याद आता रहता है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन