नई दिल्ली: ‘राइज एंड फॉल’ सीजन 2 के तीसरे एपिसोड में उस वक्त माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया, जब कंटेस्टेंट शहजाद पूनावाला और सिवेट तोमर के बीच चल रही बहस हाथापाई में बदल गई। विवाद के दौरान सिवेट ने शहजाद की गर्दन पकड़कर उन्हें नीचे धकेल दिया। इस दौरान शहजाद के कपड़े भी फट गए और उन्हें चोट लगी। घटना के बाद सिवेट तोमर को शो से बाहर कर दिया गया।
वीरेंद्र सहवाग के होस्ट किए जा रहे इस रियलिटी शो में विवाद की शुरुआत गेम को लेकर हुई बहस से हुई थी। ‘अल्टीमेट रूलर’ रेस से पहले रूलर्स को उस कंटेस्टेंट का नाम चुनना था, जिसे वे सबसे कमजोर फैसला लेने वाला मानते हैं। इस दौरान सिवेट का नाम कई बार सामने आया, जबकि करण पटेल ने शहजाद पूनावाला का नाम लिया। इससे दोनों के बीच पहले से चल रहा तनाव खुलकर सामने आ गया।
सिवेट ने शहजाद पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘फट्टू आदमी’ कहा। उसने शहजाद और तेज प्रताप यादव से कहा कि अपनी जबान की कीमत रखा करो। इसके बाद सिवेट को सबसे कमजोर फैसला लेने वाला घोषित किया गया और वह ‘अल्टीमेट रूलर’ रेस में हिस्सा नहीं ले सका। बाद में सिवेट से पूछा गया कि वह किसे सबसे कमजोर फैसला लेने वाला मानता है। उसने शहजाद का नाम लिया। इसके बाद शहजाद ने करण पटेल को चुना, जबकि करण ने स्वरा भास्कर का नाम लिया।
इसके बाद भी शहजाद और सिवेट के बीच तनाव कम नहीं हुआ। शहजाद ने दोनों के रिश्ते में आए बदलाव को लेकर सवाल उठाया। बातचीत के दौरान बहस इतनी बढ़ गई कि सिवेट ने शहजाद की गर्दन पकड़ ली और उन्हें नीचे धकेल दिया। इस हाथापाई में शहजाद के कपड़े फट गए और वह घायल भी हुए।
शो में शारीरिक हिंसा की अनुमति नहीं होने के कारण इस घटना के बाद सिवेट तोमर के खिलाफ कार्रवाई की गई और उनका ‘राइज एंड फॉल’ का सफर खत्म कर दिया गया।
सिवेट के बाहर किए जाने के फैसले से स्वरा भास्कर और करण पटेल सहमत नहीं दिखे। दोनों का कहना था कि विवाद बढ़ने में शहजाद की तरफ से हुई कथित उकसावे की भी भूमिका थी। इसके विरोध में दोनों ने सिवेट के साथ टॉवर से बाहर निकलने का फैसला किया। हालांकि, उन्हें वास्तव में शो से बाहर किया गया है या नहीं, यह अगले एपिसोड में स्पष्ट होगा।
‘राइज एंड फॉल’ सीजन 2 का निर्माण बनिजय एशिया ने किया है। शो की मेजबानी वीरेंद्र सहवाग कर रहे हैं और यह प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होता है।
एक रियलिटी शो में जिसके जज वीरेंद्र सहवाग हैं उसमें शहजाद पूनावाला की पिटाई हो गई है।
दरअसल शहजाद ने इसे टीवी डिबेट की तरह समझा होगा जैसे डिबेट में वे सामने वाले को कुछ भी बोलकर उकसाते हैं और फिर उनके बचाव में एंकर कूद पड़ते हैं लेकिन यहां पर शहजाद एक बॉडी बिल्डर टाइप लड़के को दोगला-दोगला कर रहे थे जिसके बाद उसने इनकी पिटाई कर दी।
पिटाई के बाद शहजाद कहते नजर आ रहे हैं कि मुझे इस शो में नहीं रहना है मुझे घर जाना है…
-सौरभ यादव


