Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मृणाल, शकील, नेहा, विजय, पावस, शुभांकर, समर्थ, आनंद, अमृत के बारे में सूचनाएं

टाइम्स इंटरनेट ने मृणाल कांति धारा को जनरल मैनेजर ( मर्जर्स एंड एक्जीविजशन्स) के पद पर नियुक्त किया है. धारा अभी तक एचसीएल में सीनियर मैनेजर कारपोरेट स्ट्रेटजी के पद पर काम कर रहे थे. धारा डायचे बैंक, एस्सार, और एचसीएल जैसे बड़े प्रतिष्ठानों में काम कर चुके हैं.

टाइम्स इंटरनेट ने मृणाल कांति धारा को जनरल मैनेजर ( मर्जर्स एंड एक्जीविजशन्स) के पद पर नियुक्त किया है. धारा अभी तक एचसीएल में सीनियर मैनेजर कारपोरेट स्ट्रेटजी के पद पर काम कर रहे थे. धारा डायचे बैंक, एस्सार, और एचसीएल जैसे बड़े प्रतिष्ठानों में काम कर चुके हैं.

‘समय’ चैनल और अखबार राष्ट्रीय सहारा हिंदी-उर्दू में मार्केटिंग मैनेजर का कार्यभार देख रहे शकील अहमद सैफी ने इस्तीफा देकर ‘साधना प्राइम’ में सीनियर मैनेजर मार्केटिंग के पद पर नई शुरुआत की है. शकील पी7 चैनल, चैनल वन, श्री न्यूज में भी काम कर चुके हैं.

ब्लूमबर्ग टीवी इंडिया से खबर है कि यहां नेहा कक्कड़ ने जॉइन किया है. उन्हें यहां असोसिएट एडिटर की जिम्मेदारी मिली है. नेहा इससे पहले जी मीडिया के साथ थीं. उन्होंने ब्लूमबर्ग के दिल्ली ऑफिस से फिलहाल अपना कार्यभार संभाल लिया है.

बिजनेस स्टैंडर्ड ने सीनियर कॉरेस्पोंडेन्ट विजय राय को प्रमोट कर प्रिसिंपल करेस्पोंडेन्ट बनाया गया है. वे रोड, ट्रांसपोर्ट, हाईवे, शिपिंग मंत्रालय और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के साथ-साथ रसद और शिक्षा विभाग को भी कवर करेंगे.

पावस कुमार एनडीटीवी में सीनियर सब एडिटर के रूप में जुड़े हैं. पावस इससे पहले एफ7 ब्रॉडकास्ट में चीफ कॉपी एडिटर थे. वे टाइम्स इंटरनेट, दैनिक भास्कर, चौथी दुनिया में भी काम कर चुके हैं.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से इस्तीफा देकर शुभांकर चक्रवर्ती अब द इकनॉमिस्ट इंटलिजेंस यूनिट से जुड़ गए हैं. शुभांकर कंपनी एनालिस्ट के तौर पर ग्लोबल एनर्जी और कंपनियों के रिसोर्सेज को कवर करेंगे. वे द न्यू इंडियन एक्सप्रेस में भी रह चुके हैं.

‘द हिन्दू’ अखबार से समर्थ बंसल बतौर असिस्टेंट एडिटर (डाटा) जुड़ गए हैं. वे इससे पहले वॉक्स पॉपुली में चीफ एडिटर के पद पर थे.

‘समाचार प्लस’ चैनल, नोएडा डेस्क में कार्यरत प्रोड्यूसर आनंद मिश्रा को तबादला लखनऊ कर दिया गया है.

‘मिंट’ अखबार में अमृत राज को प्रमोट कर कॉरपोरेट एडिटर की जिम्मेदारी दी गई है. राज अभी तक स्टाफ राइटर थे. वे डेक्कन क्रॉनिकल में सब एडिटर रह चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन