शलभ सिंह की ठगी के खुलासे के बाद नित नई जानकारियां सामने आ रही हैं। दिल्ली में कोचिंग संचालक से दस लाख लिया है। रेस्टोरेंट संचालित करने वाली कंपनी में पार्टनर बनाने के नाम पर। दिल्ली की इस कोचिंग में शलभ की सिस्टर पढ़ती थी। संचालक ग़ाज़ीपुर का है। इस प्रकरण की डिटेल न्यूज़ जल्द आएगी। फैक्ट्स पता किए जा रहे हैं। तब तक ये स्क्रीनशॉट देखिए। शलभ ने कितने लोगों से पैसा मांगा होगा, ये ख़ुद उसे भी याद न होगा। सबसे कोई नया बहाना! विशाल जी ने उसे पैसे नहीं दिए इसलिए इनके तीस हज़ार रुपये बच गए हैं!

“खड़ा मसाला, गाज़ीपुर खुलने के समय मुझसे भी बर्तन आदि के लिए ₹50,000 की मांग की गई थी। उस समय मैं बाहर था, इसलिए मैंने ₹20,000 ही दिए वह भी उधार नहीं, बल्कि एक क्षत्रिय नौजवान को जीविका के उद्देश्य से सहायता स्वरूप। लेकिन समय समय पर वीज़ा पासपोर्ट जैसे स्टेटस देखने के बाद यह आभास होने लगा कि कहीं न कहीं रास्ता भटक रहा है और कोई बड़ा फ्रॉड करने की दिशा में बढ़ रहा है। दुख इस बात का है कि अब वह बुरी तरह फँसता हुआ दिख रहा है। गलत राह पर चल पड़ा है।”
-मधु सूदन
“मेरे पास भी एक बार काल किया था 50 हजार के लिए मैं करवा भी देता लेकिन मुझे किसान क्रेडिट कार्ड के 10 लाख बैंक में जमा करवाने थे मैंने असमर्थता जाहिर की दुबारा कभी काल नहीं किया भाई ने।”
-सुमेर दान


युवा झाँसेबाज शलभ सिंह की कहानी पढ़कर सबक लीजिए। कभी माँ की बीमारी के नाम, कभी नौकरी के नाम, कभी रेस्टोरेंट चेन बनाने के नाम, कभी बहन की शादी के नाम…. इसे बस आपसे पैसे निकलवाने हैं। अगर आपने दे दिया तो फिर माँगते रहिए! बंदा भाँति भाँति के बहाने बनाएगा लेकिन पैसा नहीं लौटाएगा! इसकी करतूत देख कर अब किसी की माँ वाक़ई बीमार होंगी तो पैसे देने से पहले सौ बार सोचेगा!

इसे भी पढ़ें-
जिनको पूरा केस नहीं पता वो मूल खबर पढ़ें-
फ्रॉड शलभ सिंह ने एक पत्रकार को भी लगाया है चूना, देखें डिटेल https://www.bhadas4media.com/fraud-shalabh-singh-mudiyar-ghazipur/
शलभ सिंह ने अगर आपके साथ भी की है ठगी तो भड़ास को मेल करें! https://www.bhadas4media.com/shalabh-singh-khada-masala-fraud-case/


