Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

शलभ सिंह ने अगर आपके साथ भी की है ठगी तो भड़ास को मेल करें!

यशवंत सिंह-

शलभ सिंह नटवरलाल ने अगर आपको भी आर्थिक चूना लगाया है तो भड़ास को मेल करें, पूरे डिटेल के साथ। अपना मोबाइल नंबर भी लिखें। मेल है: [email protected]

क्या आपने कैश दिया या ऑनलाइन पैसा भेजा, क्या आपने पुलिस में लिखित कंप्लेन की, अगर नहीं की है तो पुलिस में लिखित कंप्लेन कर उसकी कॉपी भड़ास को भी भेजिए!

इस बीच एक अन्य पीड़ित ने मुझसे संपर्क किया है। इससे फ्रॉड शलभ ने साढ़े तीन लाख रुपये लिए हैं, खड़ा मसाला नामक ढाबे में पार्टनरशिप देने के नाम पर! देखें पीड़ित ने जो मुझे मैसेज भेजा है उसका स्क्रीनशॉट-

क्या करता है शलभ सिंह

नटवर शलभ लाल उर्फ़ शलभ सिंह उर्फ़ शलभ सिंह राजपूत का सिर्फ़ एक काम है। शराब पीना और दिन भर मोबाइल चलाते हुए दूसरों से चैट करते रहना। ख़ुद के बारे में लंबी लंबी फेंकना। विदेशों में नौकरी लगवाने का लालच देना। कुछ दिन चले एक ढाबे की चेन शुरू करते हुए ब्रांड एक्सपेंशन के नाम पर हिस्सेदारी देने के बदले पैसे मांगना। कुछ से बीमारी, शादी आदि के नाम पर मांगना। लोग लगातार मैसेज मुझे भेज रहे हैं। कितने स्क्रीनशॉट लगाऊँ। बस यही कह सकता हूँ, प्लीज़ ऐसे ठगों से सावधान रहें। शलभ फ्रॉड जैसे ठग हर कदम पर घूम रहे हैं। ग़ाज़ीपुर जिले के मुड़ियार गाँव का निवासी शलभ दरअसल एक बेरोजगार और बिगड़ैल शराबी है जिसका काम दूसरों का पैसे मारना और उड़ाना है। देखें कुछ अन्य स्क्रीनशॉट-

इसे भी पढ़ें-

धोखाधड़ी के शिकार एनआरआई संदीप ने ग़ाज़ीपुर के पुलिस कप्तान डॉ इरज राजा से की शिकायत, ठग शलभ सिंह अब पुलिस के रडार पर! https://www.bhadas4media.com/shalabh-fraud-case-sp-ghazipur-dr-iraj-raja/


जिन्हें प्रकरण को विस्तार से जानना है वो ये पोस्ट पढ़ें-

फ्रॉड शलभ सिंह ने एक पत्रकार को भी लगाया है चूना, देखें डिटेल https://www.bhadas4media.com/fraud-shalabh-singh-mudiyar-ghazipur/

गाजीपुर के युवा झाँसेबाज शलभ सिंह से सावधान रहें, एनआरआई से ठगे दस लाख रुपये! https://www.bhadas4media.com/thag-shalabh-singh-mudiyar-village-ghazipur-district/

शलभ की सुलभ ठग कहानियां : ऐसा कोई सगा नहीं, जिससे पैसा मांगा नहीं! https://www.bhadas4media.com/shalabh-ka-thagi-karobar/

#shalabhsinghfraud

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन