यशवन्त सिंह-
तस्वीर में दाहिने संदीप हुड्डा हैं जो मूल निवासी रोहतक हरियाणा के हैं, परमानेंट निवास ऑस्ट्रेलिया में है लेकिन आजकल ये मेरे होम टाउन गाज़ीपुर जिले के चक्कर काट रहे हैं। इनसे दस लाख रुपये एक ग़ाज़ीपुरिया ने ठग लिया है। संदीप ने ग़ाज़ीपुर के मुड़ियार गाँव निवासी शलभ सिंह के झाँसे में आकर उसके कथित रेस्टोरेंट “खड़ा मसाला” में हिस्सेदारी मिलने और कंपनी एक्सपेंशन के नाम पर दस लाख रुपये ट्रांसफर कर दिया। शराब का आदती शलभ सिंह पैसे आते ही रेस्टोरेंट का शटर गिराकर रफूचक्कर हो गया। संदीप जी उससे पैसे मांगते हैं तो वो भाँति भाँति का बहाना बनाकर उन्हें दो दो तीन तीन महीने टालता रहता है और इस तरह वर्षों बीत गए। ठग शलभ पर कार्रवाई के लिए संदीप ऑस्ट्रेलिया से ग़ाज़ीपुर आए हैं।


शलभ ने मुझे भी बहन से शादी के नाम पैसे लेकर चूना लगाने की कोशिश की थी लेकिन मेरे दबाव बनाने पर कई किश्तों में पैसा वापस कर दिया।
उसके छलावरण से भ्रमित हो मैंने उसे भला लड़का मानते हुए जिन जिन लोगों से मिलाया था उसने सबसे पैसे झटके, भाँति भाँति के बहानों से। उदाहरण के लिए एक स्क्रीनशॉट संलग्न है।

संदीप से दस लाख रुपये के अलावा उसने दर्जनों लोगों से लाखों रुपये लिए हैं। वो इन रुपयों को शराब शबाब कबाब होटलबाज़ी पार्टीबाजी आदि पर खर्च करते हुए लक्ज़री जीवन जीता है और नए शिकार फाँसने की फिराक में रहता है।
मैंने उसे खाने पीने के एक ह्वाट्सऐप ग्रुप “महफ़िल” में जोड़ा था और उसने वहाँ के सारे कांटेक्ट्स को ठकुरैती छलावरण वाले भरोसे में लेकर पैसे ऐंठता रहा। उसकी कोशिश रहती पैसे मांगने की बात मुझ तक न पहुँचे। इसमें वो काफ़ी हद तक कामयाब भी रहा। उसकी चिकनी चुपड़ी बातों झाँसों में लोग आ जाते। लेकिन उसका भांडा फूटा तो पता चला लगभग करोड़ रुपये उसने मार्केट से उगाहे हैं।
इसे भी पढ़ें-
कथा का सार ये कि किसी अच्छे खासे शक्ल सूरत खानदान स्टाइल लच्छेदार बातों का पैकेज लेकर चलने वाले, किसी हज़ार एकड़ खेत में पुदीना पैदा करने का दावा करने वाले, रूस से लेकर अमेरिका सिंगापुर दुबई तक में कंपनी / नौकरी चलाने का दावा करने वाले बेरोजगारों से सावधान रहें। ये शॉर्टकट तरीके से धन कमाने के लिए आपकी मेहनत की कमाई को ग़ायब कर सकते हैं।
संदीप भाई अपने पैसे वापस पा सकें, इसके लिए मैं बस दूर दिल्ली नोएडा में बैठकर दुआ ही कर सकता हूँ। लेकिन उनकी कहानी साझा कर लाखों लोगों को लुटने से बचा ज़रूर सकता हूँ।
शलभ सिंह जैसों से सावधान रहें। ये किसी नाम किसी वेश किसी कहानी के ज़रिए आपका संचित धन फुर्र कर अपनी अय्याशी में स्वाहा कर सकते हैं!

ये इतना ढीठ है कि ग़ाज़ीपुर पहुँचे संदीप जी को धमका रहा है कि एसपी डीएम कमिश्नर को बुला लो और जो करना हो कर लो! मतलब एक परसेंट भी अपने किए पर उसे शर्म या पछतावा नहीं है!
कुछ प्रतिक्रियाएं-
Ramesh Kumar– यह न्यू इंडिया का न्यू मॉरल वैल्यूज लैस युवा है! इसे पता है कि जम्बूद्वीप के लोंगो का पुनर्जन्म में विश्वास है, इसलिए उधार लेकर ऐश कर रहा! भाई कोई तो इसकी खूबी है जिसके चलते बड़े बड़े लोन मिल जा रहें हैं! यह मेहुल, सन्देसारा अपना आदर्श मानता है। आपने बाबा भारती और खड़गसिंह वाली कहानी तो पढ़ी ही होगी!
Yashwant Singh– इसकी खूबी है अपनी मीठी बातों में फाँसना, भरोसा जगाना, अपने खानदान और हज़ार एकड़ खेत में पुदीना बोने का वर्णन कर पूरा विश्वास प्राप्त करना। फिर एकदिन अचानक ह्वाट्सऐप करेगा, इमरजेंसी ज़रूरत की बात कर पैसे माँग लेगा।
Rahul Chauhan– आंखों की नजर ही ठग की लगती है! देखने में ही झांसेदार लग रहा है।
Yashwant Singh– मुझे पूर्ण विश्वास है एक दिन ये सचमुच महान ठग बनेगा।
Kunwar Nitish Singh– चाचा आपके साथ रहकर इसने जान पहचान बनाई अमीर लोगों से, फिर असली खेल शुरू हुआ होगा! ये महामानव किसी भी ऐसे अमीर या मिडल क्लास वाले आपके लगभग सारे जान पहचान का दुरूपयोग किया होगा! अभी धीरे धीरे और लोग भी सामने आएंगे! ऐसा काहे करते हो यार शलभ सिंह! इसीलिए लोगो को डर लगता है किसी की सहायता करने में और सही व्यक्ति वंचित रह जाते है लोगो की सेवा से…
Yashwant Singh– इसने मेरे सर्किल और मेरे परिचय का खूब दोहन किया। सही कहा। लेकिन इसे पता नहीं कि पाप का घड़ा एक दिन फूटता है। ये ठाकुर इज्जत शान मान अभिमान टाइप बातें करता था। इसने अपनी सारी शान मान अभिमान इज्जत को नीलाम कर दिया चंद कागज के टुकड़ों के चलते।
शिव शरण सिंह- अरे खड़ा मसाला के बारे में बड़ी लच्छेदार लंतरानियां पेलता था ये तो. इसने गोरखपुर में ब्रांच और गाजीपुर वाला बंद करके लखनऊ में शुरू किया था. असल चेहरा आज सामने आया. या सही है कि फेसबुक पर किसी पर भरोसा करने लायक नहीं है.
Yashwant Singh– लखनऊ में कभी शुरू नहीं किया। लोगों को बस ये फाँसता था। लखनऊ में मैंने अपने सारे मित्रों से मिलाया और इसने सबको चूना लगाया।
शिव शरण सिंह– खड़ा मसाला के पेज देखने से एक शंका मेरे दिमाग में आता था कि जितनी इसकी रोज की बिक्री होती होगी उतने का तो शराब पी जाता है. सोचता था बिगड़ा रईसजादा होगा, आज पता चला उधार जादा है
Ravindra Kumar– Thanks for sharing Yashwant Singh. Awareness is important to avoid such conflicts on the name of fake business investments in current scenario, where in every 1 out of 10-20 people in India claim to be an entrepreneur and needs investment while offering company shares. It’s trending badly.
I was stuck in similar case during COVID time when I was in hometown Ambedkar Nagar, a smart guy tried to scam around 15 lakhs in the name of property, the only thing I did was full amount was transferred via online mode to be kept an evidence in case of possible fraud in near future, which has saved me and recovered my full amount in 6-8 months with help of police etc.
What I did- I settled the matter with police on lump-sum figures and police was madly chasing him to recover the amount because they were working on profit sharing. I had nothing to worry and kill my time to chase that goons.
Awareness and precautions are important in such transactions to avoid future complications.
Shambhunath Shukla– कितने ढीठ हैं ऐसे लोग। संदीप हूडा जी अक्सर लोगों की मदद करने को तत्पर रहते हैं, उन्हें भी ठग लिया। एक बार संदीप जी ने मुझे आस्ट्रेलिया बुलाया था। पर मैं जा नहीं सका।
Nagendra Pati Tripathi– आजकल ठग ही मौज कर रहे हैं। दूसरों के पैसे से बेशर्मी से ऐश करते हैं। मेरे भी कुछ पैसे ऐसे ही ठगों के पास फंसे हुए हैं जो देने का नाम ही नहीं ले रहे! आजकल गुंडों का मन बहुत बढ़ गया है। इनको कानून और पुलिस का कोई भय नहीं है। ज्यादातर मामलों में पुलिस वाले ठगों को ही बचाते हैं।
Ratnesh Rai– ऐसे ही मरदह कासिमाबाद में भी कोई मिश्रा है, उसने भी प्रयागराज और लखनऊ में कई लोगों से लाखों रुपए झांसा देकर लूट लिए हैं। एक कुशीनगर के वकील साहब हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते थे, उनसे बीमारी के नाम पर 2 लाख ले लिया था। पिछले वर्ष वकील साहब का असमय देहांत भी हो गया लेकिन पैसा आज भी जस का तस, उसका भी सेम यही हाल है।
आगे की कथा पढ़िए-
फ्रॉड शलभ सिंह ने एक पत्रकार को भी लगाया है चूना, देखें डिटेल https://www.bhadas4media.com/fraud-shalabh-singh-mudiyar-ghazipur/
शलभ सिंह ने अगर आपके साथ भी की है ठगी तो भड़ास को मेल करें! https://www.bhadas4media.com/shalabh-singh-khada-masala-fraud-case/


