Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

गंभीर पत्रकारिता का एक ताजा नमूना देखिए

ये तस्वीर पिछले 12 घंटे से सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही है. इस तस्वीर के जरिए आजकल के न्यूज चैनलों की मूढ़ता फिर जगजाहिर हुई है. हालांकि इस तस्वीर में चैनल का नाम दिख नहीं रहा है लेकिन मीडिया में थोड़ी बहुत रुचि रखने वाला भी जान जाता है कि ये किस चैनल की ब्रेकिंग न्यूज है.

सोशल मीडिया पर पहले भी टीवी वालों के अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज खूब शेयर हुए हैं. लेकिन ये बिलकुल ताजा मामला है. इंद्राणी मुखर्जी प्रकरण पर टीवी वाले ऐसे टूट पड़े हैं कि पीछे न हो जाएं के डर के मारे इंद्राणी के सैंडविच खाने को भी ब्रेकिंग न्यूज बनाए पड़े हैं. शर्म आती है टीवी वालों के बच्चा दिमाग पर. टीआरपी ने न इन्हें पत्रकार रहने दिया और न दलाल. ये हो गए हैं बिलकुल सैंडविच, मालिक और बाजार के बीच. तय नहीं कर पा रहे कि क्या करें और क्या न करें.

इसे भी पढ़ें:

कुछ चैनलों ने इंद्राणी प्रकरण में किसी जासूसी कहानी की तरह रहस्य-रोमांच का ‘रस’ घोल दिया है

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Bhalla

    August 28, 2015 at 6:59 pm

    Jis channel ke head ka focus khabron se hatkar kahin aur ho. Vahan to aise chutiyape dikhenge hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन