Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एनडीटीवी के प्रणॉय, आजतक के शम्स समेत 24 पत्रकारों को प्रेस क्लब मुंबई का रेडइंक अवॉर्ड

मुंबई : एनडीटीवी ग्रुप के एग्जक्यूटिव को-चेयरमैन डॉ. प्रणॉय रॉय को टीवी पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रेस क्लब मुंबई के रेडइंक लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया है। डॉ. रॉय को मुंबई के जमशेद भाभा ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मानवाधिकार श्रेणी में ‘आजतक’ के शम्स ताहिर खान को इस सम्मान से नवाजा गया। हाल ही में यह पुरस्कार मुंबई प्रेस क्लब की ओर से स्थापित किया गया है। 

यह पुरस्कार टीवी समाचार और पत्रकारिता में लगातार अग्रणी योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। रेडइंक अवॉर्ड्स का निर्णय हाल में हुआ है, जिसमें 10 श्रेणियां शामिल हैं। वर्ष 2014 में उत्कृष्ट और प्रभावशाली समाचार करने के लिए 24 पत्रकारों को ये पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कारों के लिए प्रिंट्र, ऑनलाइन श्रेणी के लिए 800 से ज्यादा प्रविष्टियां संकलित हुई थीं, साथ ही टीवी पत्रकारों की करीब 250 खबरों पर भी विचार किया गया था।

द रेडइंक अवॉर्ड में पहली बार स्थापित किया गया ‘जर्नलिस्ट ऑफ दि ईयर’ एनडीटीवी के ही श्रीनिवासन जैन को ‘ट्रूथ वर्सज़ हाइप’ और अन्य कार्यक्रमों की श्रृखंला द्वारा खोजी कार्य के लिए दिया गया। एनडीटीवी की ही सुप्रीता दास को बेस्ट टीवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के अवॉर्ड मिला। समाचारों और फीचरों के वैकल्पिक स्रोत के रूप में अपना प्रभाव तेजी से बढ़ाने के लिए ‘स्क्रॉल डॉट इन’ को ‘न्यूज स्टार-अप ऑफ दि ईयर’ पुरस्कार दिया गया।

वारदात की खबरों में पैठ बना चुके ‘आज तक’ के कार्यकारी संपादक शम्स ताहिर खान को मानवाधिकार श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी के लिए यह अवॉर्ड दिया गया। शम्स के सहयोगी रजत सिंह को भी इस दौरान ‘पर्यावरण’ श्रेणी के तहत रेड लिंक अवार्ड-2015 से सम्मानित किया गया। रजत को उनकी स्टोरी ‘अरावली का अलर्ट’ पर पुरस्कार मिला।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन