Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

शांतनु शुक्ला ने ‘मोलिटिक्स’ के साथ नई पारी की शुरुआत की

न्यूज़ 1 इंडिया के सीईओ रहे शांतनु शुक्ला ने देश की दूसरी सबसे बड़ी इलेक्शन मैनेजमेंट और सबसे बड़ी constituency मैनेजमेंट कम्पनी के साथ बतौर चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नई पारी की शुरवात की है।

शांतनु शुक्ला को 20 साल का कार्य अनुभव है। 2001 में प्रयागराज से एमबीए करने के बाद बजाज एलायंज के साथ अपना कैरियर शुरू करने वाले शांतनु शुक्ला ने कम समय में ही तरक़्क़ी हासिल की। वो आईसीआईसीआई में बतौर रीजनल हेड कार्य कर चुके हैं।

रीयल एस्टेट की दो बड़ी कंपनी इन्वेस्टर क्लीनिक और squareyard में उच्च स्तर पर कार्य कर चुके हैं। शांतनु ने मीडिया में अपना कैरियर 2018 में न्यूज 1 इंडिया के साथ शुरू किया। उसके बाद कुछ समय वो हिंदी खबर में भी रहे और फिर से न्यूज 1 इंडिया में बतौर सीईओ ज्वाइन किया।

शांतनु शुक्ला को क्राइसिस मैनेजमेंट के लिया जाना जाता है। इनके रिश्ते उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली के राजनेताओं और उच्च अधिकारियों से काफी अच्छे हैं।

मोलिटिक्स इंडिया ने कांग्रेस के लिए काफी काम किया है, जिसमें महत्वपूर्ण है मध्यप्रदेश का पिछला चुनाव। ये कंपनी महाराष्ट्र में कैबिनेट मंत्री नितिन राउत के लिया कार्य कर रही है।

ये संस्था इलेक्शन मैनेजमेंट के अलावा, लोकसभा और विधानसभा का भी मैनेजमेंट करती है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन