Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

पियक्कड़ का मुंह सूंघती बिहार पुलिस की तस्वीर वायरल, आप भी देखें

बिहार पुलिस की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस फोटो को देखने पर लगता है जैसे बिहार पुलिस किसी रिश्तेदार या किसी परिचित को गले लगा रही है लेकिन मामला दरअसल शराबबंदी से संबंधित है. पुलिस वाले मुंह सूंघकर पता लगा रहे हैं कि इनने पी रखी है या नहीं. बिहार में शराबबंदी के बाद सरकार ने ऐलान किया था कि शराब पीने वाले व्यक्ति की जांच ब्रेथ एनालाइजर से की जाएगी.

इस तस्वीर को लेकर वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार सिंह कहते हैं: ”बिहार में शराबबंदी तो ठीक है लेकिन जांचने का यह तरीका घोर आपत्तिजनक, शर्मनाक, अव्यावहारिक और चाहे जो कहिए किसी भी तरह से ठीक नहीं है। जांच करने वाले के लिए और जिसकी जांच की जा रही है उसके लिए भी। कोई किसी सिपाही को इतना करीब क्यों आने दे। Nitish Kumar जी ये नहीं चलेगा।”

कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां ये मशीन अब तक उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है. ऐसी जगहों पर पुलिस के लिए परेशानी बढ़ गई है. इस विकट स्थिति में पुलिस ने एक नई तरकीब ढूंढ निकाली और वो है मुंह सूंघकर पता लगाना. ये तस्वीर मुंह सूंघने वाली तस्वीर है. ये तस्वीर बॉर्डर एरिया की है जहां से लोग बिहार की सीमा में प्रवेश करते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन