Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बलिया से बड़ी खबर: शराब तस्करी का स्टिंग कर रहे भास्कर के पत्रकार पर हमला, गंभीर रूप से घायल

शैलेंद्र सिंह-

बलिया। शराब की तस्करी का स्टिंग ऑपरेशन करना दैनिक भास्कर के पत्रकार शुभम को भारी पड़ गया। जानकारी के मुताबिक, बैरिया थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास शराब तस्करों ने पत्रकार पर हमला कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, पत्रकार बिहार चुनाव के मद्देनज़र चल रही शराब तस्करी और पुलिस की मिलीभगत का खुलासा करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान तस्करों ने उन पर धावा बोल दिया और कैमरा व मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए।

हमले में पत्रकार शुभम को गंभीर चोटें आई हैं। घायल पत्रकार को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद बैरिया थाने पर बड़ी संख्या में पत्रकार एकत्र हो गए हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय पत्रकार संगठनों ने इस हमले की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


बिहार के दारू माफिया ने दैनिक भास्कर के रिपोर्टर शुभम श्रीवास्तव को बुरी तरह कूटकर ट्रेन में लाद दिया है।

शुभम की लखनऊ में पोस्टिंग है और वह बलिया से बिहार में सप्लाई हो रहे अवैध शराब पर रिपोर्टिंग कर रहा था।

शराब माफिया ने शुभम के मोबाइल पर तस्करी के वीडियो भी हटवा दिए।

-सौमित्र रॉय

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन