Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आज तक चैनल के स्टेट हेड के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबर जयपुर से आ रही है. आज तक के राजस्थान हेड शरत कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की सूचना है. इस बाबत खबरें स्थानीय अखबारों में भी छपी है.

हार्स ट्रेडिंग प्रकरण के दौरान फोन टेपिंग मामले में साइबर थानाधिकारी ने दो पत्रकारों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है.

इसमें एक पत्रकार शरत कुमार हैं जो राजस्थान में आजतक चैनल के हेड हैं. दूसरे पत्रकार का नाम लोकेंद्र सिंह है जो सचिन पायलट के मीडिया मैनेजर हैं और इनके मीडिया सेल से जुड़े हुए हैं.

इनके खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

देखें इस संबंध में प्रकाशित एक खबर-

जयपुर पुलिस का कहना है कि सचिन पायलट के मीडिया मैनेजर लोकेंद्र सिंह और आजतक के जयपुर एडिटर शरत कुमार के खिलाफ विधायकों के फोन टैपिंग मामले में फेक न्यूज़ फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

भड़ास तक मीडिया जगत की खबरें सूचनाएं वाट्सअप नंबर 7678515849 पर सेंड कर सकते हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन