Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

विभिन्न पुरस्कारों के लिए पत्रकार महेश चांडक, मनीष, किशन, लक्ष्मीनारायण, संजय, सुधीर, प्रेमशंकर, दिनेश का चयन

छिन्दवाड़ा : राज्य शासन द्वारा गठित जूरी ने राज्य स्तरीय एवं आंचलिक ग्रामीण पत्रकारिता पुरस्कारों के लिये पत्रकारों का चयन कर लिया है। इन पुरस्कारों का चयन वर्ष 2008 से वर्ष 2014 तक के लिये किया गया है। राज्य स्तरीय पुरस्कार के रूप में प्रत्येक को एक लाख रुपये एवं आंचलिक पत्रकारिता पुरस्कार में 51 हजार रुपये और स्मृति चिन्ह भेट किया जायेगा। चयनित पत्रकारों को राज्य स्तरीय समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा।

वर्ष 2010 के जीवनलाल वर्मा विद्रोही (जबलपुर) आंचलिक पत्रकारिता पुरस्कार के लिये छिन्दवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार महेश चांडक का चयन किया गया है। उल्लेखनीय है कि महेश चाडंक न्यूज एजेंसी और विभिन्न इलेक्ट्रानिक चैनलों से सम्बद्ध रहकर पत्रकारिता कर रहे हैं। राज्य शासन के जनसपंर्क विभाग द्वारा श्री चाडंक को जिला एवं राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्रदान की गई है। जनसपंर्क विभाग द्वारा वर्तमान में श्री चाडंक को जबलपुर संभाग स्तरीय अधिमान्यता समिति में सदस्य के रूप में दो वर्षों के लिये शामिल किया गया है तथा वर्ष 2015 में स्वतंत्र पत्रकार के रूप में राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्रदान की गई है।

राज्य शासन द्वारा जीवनलाल वर्मा विद्रोही (जबलपुर) आंचलिक पत्रकारिता पुरस्कार के अंतर्गत वर्ष 2008 के लिये डॉ. किशन कछवाह जबलपुर, वर्ष 2009 के लिये श्री मनीष गुप्ता जबलपुर, वर्ष 2011 के लिये लक्ष्मीनारायण अवधिया डिंडौरी, वर्ष 2012 के लिये संजय जैन कटनी, वर्ष 2013 के लिये सुधीर उपाध्याय मंडला और वर्ष 2014 के लिये प्रेम शंकर तिवारी जबलपुर का चयन किया गया है। वर्ष 2013 के लिए राहुल बारपुते पत्रकारिता पुरस्कार खंडवा के पत्रकार दिनेश बावनिया को मिलेगा। इसी प्रकार सत्यनारायण श्रीवास्तव राज्य स्तरीय पत्रकारिता पुरस्कार, शरद जोशी (भोपाल) आंचलिक पत्रकारिता पुरस्कार, बनारसी दास चतुर्वेदी (रीवा) आंचलिक पत्रकारिता पुरस्कार, रतनलाल जोशी (ग्वालियर) आंचलिक पत्रकारिता पुरस्कार, मास्टर बलदेव प्रसाद (सागर) आंचलिक पत्रकारिता पुरस्कार और कन्हैयालाल वैद्य (उज्जैन) आंचलिक पत्रकारिता पुरस्कार के लिये भी पत्रकारों का चयन किया गया है।

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. SHANKAR JALAN

    March 31, 2015 at 1:36 pm

    SUBH KAMNA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन