Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

शिशिर अवस्थी ‘सच बेधड़क’ में संभालेंगे कार्यकारी निदेशक की कमान!

जयपुर। मीडिया जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले वरिष्ठ पत्रकार शिशिर अवस्थी को ‘सच बेधड़क’ न्यूज चैनल में नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें चैनल का Executive Director – News & Digital नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी नेटवर्क के चेयरमैन एवं MD पवन अरोड़ा ने सौंपी है।

शिशिर अवस्थी लंबे समय से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और न्यूज़, डिजिटल तथा कंटेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता, न्यूज़रूम की समझ और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें ‘सच बेधड़क’ के विस्तार और मजबूती की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

नई भूमिका में शिशिर अवस्थी न्यूज़ और डिजिटल को लीड करेंगे और चैनल को बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप और अधिक प्रभावी, तेज एवं डिजिटल-फर्स्ट बनाने की दिशा में काम करेंगे। वे सीधे चेयरमैन एवं MD पवन अरोड़ा को रिपोर्ट करेंगे।

शिशिर अवस्थी वर्तमान में गणगौर टेलीविजन में Executive Director की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। हाल ही में पवन अरोड़ा के सच बेधड़क मीडिया ग्रुप की नई जिम्मेदारी संभालने के बाद संगठन में नेतृत्व स्तर पर कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। इसी क्रम में शिशिर अवस्थी को यह अहम जिम्मेदारी मिलना मीडिया समूह के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

अपनी नई जिम्मेदारी पर शिशिर अवस्थी ने कहा कि पवन अरोड़ा के विजनरी नेतृत्व में काम करना उनके लिए एक शानदार अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी टीम के साथ मिलकर पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ काम करेंगे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन