Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

‘ऑर्गेनाइजर’ संघ का मुखपत्र नहीं, ‘मूर्खपत्र’ है : शिवसेना

मुंबई : शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रहार करते हुए उसके मुखपत्र  ‘ऑर्गेनाइजर’ को ‘मूर्खपत्र’ कहा है।

मुंबई : शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रहार करते हुए उसके मुखपत्र  ‘ऑर्गेनाइजर’ को ‘मूर्खपत्र’ कहा है।

उल्लेखनीय है कि ऑर्गनाइजर के ताजा अंक में दक्षिण एशिया का एक मानचित्र छपा है,  जिसमें जम्मू-कश्मीर का एक भाग पाकिस्तान में दर्शाया गया है। ऑर्गनाइजर को जल्द ही अपनी गलती का अहसास हो गया और ऑनलाइन एडिशन से यह मैप हटा लिया गया लेकिन इसके 15 मार्च के प्रिंट एडिशन में यही मैप छपा है।

सामना ने लिखा है कि संघ ने कश्मीर को पाकिस्तान के जबड़े में डाल दिया है। हमेशा राष्ट्रीयता का पाठ पढ़ाने वाला संघ का मुखपत्र असल में ‘मूर्खपत्र’ साबित हुआ है। मुफ्ती मोहम्मद सईद को लेकर वैसे ही काफी विवाद चल रहा है। ऊपर से ऐसे माहौल में संघ के मूर्खपत्र ने कश्मीर को पाकिस्तान के जबड़े में डालकर माहौल को और कड़वा कर दिया है। 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन