Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

शिवराज चौहान ने ग़ज़ब कर दिया, भाजपाई परिवारवाद की बधाई!

आखिरकार इन्हें नेहरू के नाम से इतनी नफ़रत क्यों है ..? क्या नेहरू भारत के प्रधानमंत्री नहीं थे या जब वो प्रधानमंत्री थे तो मध्यप्रदेश भारत में नही था ..? परिवारवाद की विरोधी भाजपा में बड़े नेताओं का परिवारवाद चर्चा का विषय है… जानिए ताजा मामला…

मध्यप्रदेश में कहा जा रहा है कि अबकी शिवराज की छुट्टी हो जायेगी। बौखलाहट अब इस बात को लेकर चरम पर है कि पिछले 18 साल में अगर जनता का विश्वास नहीं जीत पाए तो आने वाले दिनों में फिर से जीत हासिल करने के लिए क्या किया जाए?

जब कुछ न मिला तो अब नेहरू के नाम पर राजनीति शुरू हो गई है… नेहरू को जम के गरियाओ, खूब गाली दो, नेहरू का नाम हर जगह से मिटा दो… इसी लाइन पर सियासत शुरू कर दी गई है…. नेहरू को गद्दार साबित कर दो और लोगों के दिमाग / मानसिकता से इमोशनल कार्ड खेलो कि देखो हमने ये काम किया है…

नेहरू का नाम मिटाने की राजनीति तेज कर दी गई है… जो देश के कभी प्रधानमंत्री थे उन्हें कैसे इतिहास के पन्नो से हटाओगे ..

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज ने तो गज़ब का नामकरण खोज लिया… नेहरू का नाम हटा के अपने बेटों का नाम रख दिया ..वाह शिवराज जी ..आपका बस चले तो आप इतिहास के पन्नो से देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की जगह भी अपने बेटों का नाम रख दें… पर सिर्फ पार्क का ही नाम बदल पाएंगे ये नही कर सकते ..

भोपाल से एक पाती!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन