Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

एयर इंडिया ने केंद्रीय मंत्री को आम आदमी वाला मजा चखाया!

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एयर इंडिया में टूटी सीट पर बैठकर सफर किया। मंत्रीजी ने एयर इंडिया को टैग करते हुए शिकायत की तो एयर इंडिया ने चौहान को वही जवाब दिया जिस तरह आम जनता को डील करता है। नीचे पढ़ें…


शिवराज सिंह चौहान-

आज मुझे भोपाल से दिल्ली आना था, पूसा में किसान मेले का उद्घाटन, कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती मिशन की बैठक और चंडीगढ़ में किसान संगठन के माननीय प्रतिनिधियों से चर्चा करनी है।

मैंने एयर इंडिया की फ्लाइट क्रमांक AI436 में टिकिट करवाया था, मुझे सीट क्रमांक 8C आवंटित हुई।

मैं जाकर सीट पर बैठा, सीट टूटी और अंदर धंसी हुई थी। बैठना तकलीफदायक था।

जब मैंने विमानकर्मियों से पूछा कि खराब सीट थी तो आवंटित क्यों की?

उन्होंने बताया कि प्रबंधन को पहले सूचित कर दिया था कि ये सीट ठीक नहीं है, इसका टिकट नहीं बेचना चाहिए।

ऐसी एक नहीं और भी सीटें हैं।

सहयात्रियों ने मुझे बहुत आग्रह किया कि मैं उनसे सीट बदल कर अच्छी सीट पर बैठ जाऊं

लेकिन मैं अपने लिए किसी और मित्र को तकलीफ क्यों दूं,

मैंने फैसला किया कि मैं इसी सीट पर बैठकर अपनी यात्रा पूरी करूंगा।

मेरी धारणा थी कि टाटा प्रबंधन के हाथ में लेने के बाद एयर इंडिया की सेवा बेहतर हुई होगी, लेकिन ये मेरा भ्रम निकला।

मुझे बैठने में कष्ट की चिंता नहीं है लेकिन यात्रियों से पूरा पैसा वसूलने के बाद उन्हें खराब और कष्टदायक सीट पर बैठाना अनैतिक है।

क्या ये यात्रियों के साथ धोखा नहीं है?

क्या आगे किसी यात्री को ऐसा कष्ट न हो,

इसके लिए एयर इंडिया प्रबंधन कदम उठाएगा या यात्रियों की जल्दी पहुंचने की मजबूरी का फायदा उठाता रहेगा।


प्रभाकर कुमार मिश्रा-

एयर इंडिया … किसी से भेदभाव नहीं करता! केंद्रीय मंत्री को भी वही जवाब लिखा है जो आपको लिखता है!

एयर इंडिया आप का टैग लाइन होना चाहिए ‘हम तो नहीं सुधरेंगे!’

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन