Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकार शोभित चतुर्वेदी को बदनाम करने की साजिश, साइबर थाने में मुक़दमा दर्ज

आगरा: वरिष्ठ पत्रकार शोभित चतुर्वेदी को बदनाम करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर ‘बेबाक आवाज़’ और ‘रितु शर्मा’ नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई, जिनसे उनके और उनके परिवार के खिलाफ झूठे और भ्रामक पोस्ट किए गए। इसकी शिकायत शोभित की पत्नी ज्योति चतुर्वेदी ने साइबर क्राइम थाने में की, जिसमें उन्होंने जान का खतरा भी जताया। पुलिस ने जांच के बाद मुक़दमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ज्ञात हो कि शोभित चतुर्वेदी समेत सात लोगों के खिलाफ एसटीएफ ने असलहा मामले में भी मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने शस्त्र क्रय के दौरान आवश्यक रसीद नहीं दी और एक शपथ पत्र में केवल एक लाइसेंस दर्शाया, जबकि उनके पास दो लाइसेंस हैं। शोभित का कहना है कि रसीद असलहा विभाग में जमा है और लाइसेंस से जुड़ी त्रुटि टाइपिंग मिस्टेक थी, जिसे बाद में सुधार दिया गया।

शोभित ने यह भी कहा कि उन्होंने असलहा खरीद की वही प्रक्रिया अपनाई जो भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया ने अपनाई थी, जिनका बयान गवाह के रूप में दर्ज किया गया है। इस मामले में कार्रवाई के दोहरे मानकों पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

एफआईआर की प्रति देखें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन