Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

श्रेय शुक्ला ने भारत समाचार से लिया ब्रेक, आनंद मिश्रा का प्रमोशन

लखनऊ से खबर है कि भारत समाचार न्यूज चैनल के मैनेजिंग एडिटर श्रेय शुक्ला ने फिलहाल कुछ समय के लिए चैनल से ब्रेक लिया है. ऐसा उन्होंने स्वास्थ्य कारणों की वजह से किया है. बताया जाता है कि ब्लड प्रेशर लगातार हाई रहने के कारण डाक्टर ने श्रेय को सजेस्ट किया कि वह कुछ रोज घर पर रहकर आराम करें और दिनचर्या को सामान्य रखें. इस कारण उन्होंने चैनल से अवकाश ले लिया है और अपना पूरा वक्त परिवार को दे रहे हैं.

चैनल के एडिटर इन चीफ ब्रजेश मिश्रा ने भड़ास4मीडिया को बताया कि स्वास्थ्य लाभ के बाद श्रेय शुक्ला जी दोगुने उत्साह के साथ चैनल ज्वाइन करेंगे और पूरी टीम को लीड करते हुए चैनल को आगे बढ़ाएंगे. उधर, श्रेय शुक्ला ने भी भड़ास4मीडिया से बातचीत में इस बात की पुष्टि की कि वे इन दिनों आफिस नहीं जा रहे. इसका कारण उन्होंने स्वास्थ्य को बताया.

उधर, इसी चैनल से सूचना है कि भारत समाचार में आनंद मिश्रा को प्रमोशन देकर असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर बना दिया गया है. आनंद को नए साल के मौके पर भारत समाचार के एडिटर इन चीफ बृजेश मिश्रा ने ये तोहफा दिया. आनंद मिश्रा टीवी से पहले दैनिक हिंदुस्तान अखबार के लखनऊ संस्करण में कार्यरत थे. वे ईटीवी लखनऊ और समाचार प्लस चैनलों के भी हिस्से रह चुके हैं. आनंद मिश्रा को खबरों को तेजी के साथ पकड़ने और प्लेस करने के लिए जाना जाता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन