Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

तेलंगाना के व्यवसायी जेबी सिंह ने खरीदा ‘शुक्रवार’, अंबरीश कुमार और एसके सिंह जुड़े

‘शुक्रवार’ मैग्जीन जल्द फिर बाजार में… शुक्रवार पत्रिका फिर प्रकाशित होने जा रही है… दिल्ली से निकलने वाली इस पत्रिका को पत्रकार अंबरीश कुमार अब नया रूप देने जा रहे हैं… हिंदी पट्टी के साथ पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत की राजनैतिक कवरेज के साथ जन आन्दोलन, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति आदि पर खास जोर रहेगा… बिहार के चुनाव की विशेष कवरेज की तैयारी भी की जा रही है…

इस पत्रिका का प्रकाशन अब कलम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड करने जा रहा रहा है. इस कंपनी के प्रमुख प्रमोटर सिकंदराबाद (तेलंगाना) के व्यवसायी जेबी सिंह हैं. पत्रिका अप्रैल के अंत तक बाजार में आ जाएगी. यह पत्रिका पाक्षिक है. पर कुछ महीनों में इसे साप्ताहिक करने की योजना है. कवरेज के लिए कई राज्यों के नौजवान पत्रकारों को जोड़ा जा रहा है. दिल्ली में कई वरिष्ठ पत्रकार इससे जुड़ रहे हैं. कलम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक एसके सिंह हैं.

इसे भी पढ़ें…

‘शुक्रवार’ मैग्जीन को नए तेवर-कलेवर में लेकर आ रहे हैं पत्रकार अंबरीश कुमार

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. vinod

    March 20, 2015 at 6:22 am

    पत्रिका का सियासी तेवर बेहद तल्ख होने वाला है, ऐसा मैं अनुभव के आधार पर कह सकता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन