Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

माइक-ID दिखाकर अवैध वसूली के आरोपी दो पत्रकार रूपयों के साथ गिरफ्तार

त्तराखंड के थाना सिडकुल पुलिस ने पत्रकारिता का रौब दिखाकर अवैध उगाही करने वाले दो कथित पत्रकारों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने इनके पास से वसूली के 10,000 रूपये नगद बरामद किए हैं.

दोनों पर एक व्यापारी को माइक आईडी दिखाकर अवैध वसूली का आरोप है. आरोपियों की पहचान नवनीत शर्मा व विनीत कौशिक के रूप में हुई है. दोनों को जेल भेज दिया गया है.

बताया जा रहा कि 15 फरवरी को थाना सिडकुल में जोगिंदर सिंह नामक व्यक्ति ने शिकायत दी थी. उनका आरोप था कि खुद को पत्रकार बताने वाले दो लोग अपनी पहुंच की धौंस दिखाकर लोगों से अवैध धन की मांग करते हैं. इस शिकायत पर सिडकुल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया.

शिकायत में कहा गया है कि जेसीबी व ट्रैक्टर मालिक शिकायतकर्ता कुछ कंपनियों में काम का ठेका लेते रहते हैं. जोगिंदर से कथित आरोपियों ने पत्रकार एकता कल्याण संघ का पहचान पत्र संख्या-APEKS/012/202, नाम अंकित शर्मा, दिखाकर द्वारा पीड़ित से 20,000 रूपयों की मांग की गई. जिसपर शिकायतकर्ता ने उन्हें 10 हजार रूपये दे दिए. बाकी के रूपयों के लिए ठेकेदार को ब्लैकमेल किया जा रहा था.

एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि, ‘अपराध कोई भी करे, कानुन सबके लिए बराबर है. अपराध करने वाला किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने इस तरह के अपराधों के अंजाम देने वालों से सख्ती से निपटने का आदेश दिया है.’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन