Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

WION से सिद्रा अंसारी और दैनिक भास्कर से आकांक्षा तिवारी के बारे में सूचनाएं!

मीडिया इंडस्ट्री में प्रोफेशनल अपडेट्स का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में दो महिला पत्रकारों ने अपने करियर में नई दिशा की ओर कदम बढ़ाए हैं।


वीडियो एडिटर सिद्रा अंसारी ने ‘WION (World Is One News)’ में बतौर वीडियो एडिटर नई पारी शुरू की है। सिद्रा हाल ही में नेटवर्क18 से अलग हुई थीं। इससे पहले वह ITV नेटवर्क में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उन्होंने आईआईएमटी यूनिवर्सिटी, नोएडा से पढ़ाई की है।

मीडिया प्रोडक्शन में अनुभव रखने वाली सिद्रा का यह कदम अंतरराष्ट्रीय न्यूज प्लेटफॉर्म पर उनकी प्रोफेशनल ग्रोथ के रूप में देखा जा रहा है।


वहीं, दैनिक भास्कर (एमपी डिजिटल) में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत आकांक्षा तिवारी ने अपने करियर में नया प्रयोग करते हुए एंकरिंग की ओर कदम बढ़ाया है।

अब तक बैकएंड में रहकर खबरों को संवारने का काम करने वाली आकांक्षा ने हाल ही में अपने वीडियो लीड और स्टेट एडिटर के मार्गदर्शन में स्टूडियो एंकरिंग की शुरुआत की है।

उन्होंने इसे अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलकर सीखने और आगे बढ़ने की दिशा में अहम कदम बताया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन