Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

सिंधु नागराज ने The Hindu को कहा अलविदा, CNBC-TV18 से टिम्सी जयपुरिया का सफर खत्म!

मीडिया इंडस्ट्री में दो पत्रकारों ने अपने करियर के सफर में बदलाव की जानकारी साझा की है। सिंधु नागराज ने करीब पांच साल से अधिक समय तक जुड़े रहने के बाद The Hindu को अलविदा कह दिया है। वहीं, टिम्सी जयपुरिया ने CNBC-TV18 में करीब 10 साल की पारी के बाद संस्थान से विदाई ली है।

सिंधु नागराज ने बताया कि उन्होंने 2021 में कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद The Hindu जॉइन किया था। अंडरग्रेजुएशन के समय से ही न्यूजरूम का हिस्सा बनने की इच्छा रखने वाली सिंधु ने कहा कि The Hindu ने उन्हें उस समय एक पहचान दी, जब उन्हें खुद नहीं पता था कि करियर की शुरुआत कहां से करनी है। पांच साल से अधिक समय तक संस्थान के साथ रहने के बाद उन्होंने अब आगे बढ़ने का फैसला किया है।


वहीं, टिम्सी जयपुरिया ने CNBC-TV18 के साथ अपने 10 साल के सफर को याद करते हुए कहा कि इस संस्थान से विदाई लेना उनकी उम्मीद से कहीं ज्यादा मुश्किल है। उन्होंने कहा कि CNBC-TV18 उनके लिए सिर्फ एक कार्यस्थल नहीं, बल्कि जिंदगी का ऐसा अध्याय रहा, जिसने उन्हें बहुत कुछ सिखाया, चुनौती दी और एक बेहतर प्रोफेशनल के तौर पर तैयार किया।

टिम्सी ने अपने पोस्ट में न्यूजरूम की यादों को साझा करते हुए ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट, देर रात तक चलने वाली स्टोरीज, इंटरव्यू, सफलताएं, गलतियां, सीख, हंसी-मजाक और सहकर्मियों के साथ बनी दोस्ती को याद किया। उन्होंने कहा कि डेडलाइन और हेडलाइन के बीच देखते ही देखते 10 साल एक पूरी जिंदगी जैसे बन गए।

दोनों पत्रकारों ने अपने अब तक के सफर के लिए सहयोगियों और संस्थान के प्रति आभार जताते हुए करियर के अगले अध्याय की ओर कदम बढ़ाया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन