Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

धमकी मिलने के बाद पत्नी समेत थाने के बाहर धरने पर बैठे AAS के जिला उपाध्यक्ष

बलिया से खबर है कि आजाद अधिकार सेना के जिला उपाध्यक्ष सिंघासन चौहान भीमपुरा थाने के बाहर पत्नी समेत धरने पर बैठ गये हैं. चौहान ने भड़ास को बताया कि, ‘संजय मिश्रा निवासी शाहपुर टिटिहा, थाना भीमपुरा, ने थाने के अंदर उन्हें जान से मारने की धमकी दी. वे जब इसकी एप्लीकेशन लेकर थानाध्यक्ष भीमपुरा मनोज कुमार सिंह को देने गये तो उनने लेने से न सिर्फ इनकार कर दिया बल्कि कहा कि, उच्च अधिकारियों के पास जाओ.

पीड़ित का कहना है जब थाना पुलिस किसी की शिकायत नहीं सुनेगा तो और कौन जिम्मेदारी लेगा. जिसके बाद जान-माल की हिफाजत को वे थाने के बाहर पत्नी समेत धरने को मजबुर हुए.

इस सिलसिले में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, ‘बलिया जिला उपाध्यक्ष सिंहासन चौहान 9839932064 मारपीट के आरोपों विषयक प्रार्थनापत्र थाना भीमपुरा द्वारा लेने से इनकार पर पत्नी सहित थाने पर धरने पर बैठे. मैने ASP बलिया पुलिस को फ़ोन से बताया. अविलंब संज्ञान हेतु.’

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन