Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कवरेज के लिए अस्पताल पहुंचे पत्रकार को डॉक्टर ने पीटा

सिंगरौली जिले के एक स्थानीय पत्रकार के ऊपर देर रात एक डॉक्टर ने प्राणघातक हमला करके घायल कर दिया। मारपीट का पूरा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो चुका है। जिला कलेक्टर ने पूरे मामले की जांच करवाने की बात कही है।

जिला चिकित्सालय में देर रात हुई एक मौत के कारण स्थानीय पत्रकार पहुंचे और न्यूज़ कवरेज करने लगे। इसी बात से नाराज डॉक्टर ने स्थानीय पत्रकार के ऊपर कई बार हाथों से हमला कर दिया। इससे पत्रकार साथी को चोटें भी आई हैं।

इस बात से नाराज करीब आधा सैकड़ा से ज्यादा पत्रकारों ने देर रात ट्रामा सेंटर के बाहर धरना शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जिले के प्रशासनिक आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्यवाही का आश्वासन दिया।

फिलहाल जिला कलेक्टर ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया और टीम बनाकर जांच के आदेश दिए हैं।

इस घटना को लेकर स्थानीय पत्रकारों में भी काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

सिंगरौली जिले के कई तहसीलों एवं जिला मुख्यालय में पत्रकारों द्वारा राज्यपाल के नाम से ज्ञापन दिया गया है तथा डॉक्टर के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।

इस मामले को लेकर जब सिंगरौली जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हम गहनता से जांच कर रहे हैं। हालांकि जिला कलेक्टर के द्वारा भी टीम बना ली गई है और जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। अगर लापरवाही डॉक्टर के द्वारा की गई है तो उस पर कार्यवाही की जाएगी।

पिटाई का वीडियो-

https://youtu.be/0tO6N_OctPA

विजय कुमार वर्मा
स्वतंत्र पत्रकार
8435113308
[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. रूपेश सिंह

    September 30, 2020 at 5:03 pm

    ये मामला बहुत ही असहनीय है। जिलाधिकारी महोदय को इसका गहन जांच कर डॉक्टर के ऊपर मुकदमा पंजीकृत करवाकर हवालात का सफर कराये नही तो समाज मे फैल रहे ऐसे गुंडो से कौन मीडिया सत्य दिखायेगा।

  2. Jharkhand Working Journalists Union

    September 30, 2020 at 9:03 pm

    दोषी डॉक्टर पर कार्यवाई हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन