Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकारों के हित के लिए संघर्ष करूंगा : अशोक यादव

सीतापुर : मान्यता प्राप्त पत्रकार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक यादव ने एक होटल में बैठक के दौरान कहा कि वह पत्रकारों के हितों को लेकर सदैव संघर्ष करते रहेंगे। पत्रकारों की जो भी समस्याएं हैं, उनको लेकर जिला प्रशासन से शासन तक निराकरण कराने का पूरा प्रयास करेंगे। यदि किसी भी मान्यता प्राप्त पत्रकार का उत्पीड़न किया गया तो आन्दोलन कर पत्रकार को न्याय दिलाया जायेगा। 

बैठक करते सीतापुर जनपद के मान्यता प्राप्त पत्रकार

इससे पूर्व मान्यता प्राप्त पत्रकार संघ की बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर विचार विमर्श किया गया। सचिव राजेश मिश्रा ने कहा कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों की शासनादेश के अनुसार नियमित बैठक जिला प्रशासन सुनिश्चित कराये तथा मान्यता प्राप्त पत्रकारों की सूची प्रशासन की एनआईसी साइट पर दुरुस्त कराकर पत्रकारों के नाम बढ़ाये जायें। उपाध्यक्ष सिराज अहमद ने सरोजनी वाटिका पार्क में सीतापुर प्रेस क्लब द्वारा किये जा रहे अवैध निर्माण रोकने के लिए शासन को धन्यवाद दिया। उन्होंने इस प्रकरण में जिला प्रशासन की निन्दा करते हुए कहा कि मामले में प्रशासन को पार्टी नहीं बनना चाहिए था और मान्यता प्राप्त पत्रकार प्रशासन के इस कृत्य को प्रदेश के मुखिया से मुलाकात कर अवगत कराया जायेगा। 

कोषाध्यक्ष रामकिशोर यादव ने कहा कि जनपद के जो भी मान्यता प्राप्त पत्रकार इस संगठन में सहयोग करना चाहते हैं, वह संगठन के किसी भी सदस्य से संपर्क कर सकते हैं। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से संरक्षक आरिफ हुसैन जैदी व नरेश मिश्रा, अध्यक्ष अशोक यादव, उपाध्यक्ष सिराज अहमद, सचिव राजेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष रामकिशोर यादव तथा हिलाल अख्तर, शिवकुमार जायसवाल, सुरेश सिंह, राहुल मिश्रा आदि को सदस्य चुना गया। 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन