Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

दैनिक जागरण के पत्रकार का हुआ अंतिम संस्कार, पिता ने बहू समेत 5 पर दर्ज कराया FIR

महमूदाबाद/सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पैंतेपुर के पाण्डे टोला निवासी मृतक पत्रकार के परिजनों ने पत्नी समेत पांच लोगों पर आत्म हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविवार को नवनीत के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

पैंतेपुर के पाण्डेय टोला निवासी पत्रकार नवनीत पाण्डेय पुत्र अशोक पाण्डेय का शव शनिवार को बाराबंकी जनपद में माती नहर से बरामद हुआ था। दैनिक जागरण में कार्यरत नवनीत करीब नौ दिनों से घर से लापता था।

20 मार्च को नवनीत का पत्नी अंकिता पाण्डेय के साथ विवाद हुआ था जिसके बाद नवनीत घर से चले गये थे। पत्नी अंकिता ने नवनीत के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। उधर नवनीत के परिजनों की सूचना पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर नवनीत की तलाश कर रही थी।

शनिवार को शव बरामद होने के बाद नवनीत के परिजनों में कोहराम मच गया। पिता अशोक पाण्डेय ने आरोप लगाया कि पत्नी अंकिता पाण्डेय, रिश्तेदार असुवेन्द्र उर्फ मोहन, एकता पत्नी असुवेन्द्र, अभिषेक पुत्र संजीव पाण्डेय और संजीव पाण्डेय पुत्र स्व. देवीदयाल पाण्डेय निवासीगणी बेढौरा थाना महमूदाबाद ने उनके पुत्र नवनीत को आत्महत्या के लिए उकसाया। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि पिता तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की रही है।

रविवार की शाम करीब तीन बजे नवनीत का शव बाराबंकी पोस्टमार्टम हाउस से पैंतेपुर उनके आवास पहुंचा, जहां परिजनों ने नवनीत का अंतिम संस्कार कर दिया। उनके बड़े भाई नवीन पाण्डेय ने मुखाग्नि दी। विधायक आशा मौर्या ने अंतिम संस्कार में पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होने पुलिस से भी मामले की जानकारी ली और परिजनों को ढांढस बंधाया।

ये भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन