Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

सिवनी में तीन सौ रुपये में प्रेस कार्ड बना रहा ‘पत्रकार’

सिवनी (म.प्र.) : पत्रकारिता को बदनाम करने वालों की कमी नहीं है। यहां हर दसवां आदमी अपने आपको पत्रकार बताते हुए धन उगाही में लगा हुआ है। ऐसा ही एक तथाकथित पत्रकार दिलीप यादव, जो पहले दो-तीन हजार रुपये लेकर प्रेस कार्ड बनाता था, अब सिर्फ 300 रुपये में प्रेस कार्ड बनाने लगा है। 

एक पत्रकार ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एक युवक उसके पास आया और 500 रुपये में प्रेस का कार्ड देने की बात कही। उसने स्वयं को टीआई-एसपी के साथ उठने-बैठने की बात करते हुए उसे लोक लुभावन झांसे दिया। युवक उसकी बातों में न आते हुए पैसे देने से मना कर दिया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व इस तथाकथित पत्रकार ने एक सज्जन से दो हजार रुपये लेकर प्रेसकार्ड बनाया था। ऐसे ही तथाकथित पत्रकारों की वजह से सिवनी में पत्रकारिता जगत बदनाम हो रहा है।

सिवनी से अखिलेश दुबे की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन