Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी के लिए घटिया बात लिखने वाले कांग्रेसी पत्रकार पर FIR

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा कांग्रेसी पत्रकार आवेश तिवारी के खिलाफ ट्वीट करने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया है. मुकदमें में ईरानी, योगी आदित्यनाथ व अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक तथा अमर्यादित टिप्पणी करने की बात लिखवाई गई है. मामला 21 मई 2024 का है.

बताया जा रहा है कि, आवेश तिवारी छत्तीसगढ़ में पिछले पाँच वर्षों से कांग्रेस की सरकार के वेतन भत्ते पर पल रहे थे. वे अब भी कांग्रेस के पक्ष में आक्रामक बैटिंग जारी रखे हुए हैं.

पत्रकार ने ट्वीट कर लिखा है कि, सुन रहे हैं स्मृति ईरानी जी ने मेरी एक पोस्ट से खार खाकर जिसमें भाजपा की अंदरूनी कलह की खबर का जिक्र है मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है. अच्छा किया है. इस देश में हम पत्रकारों को भाजपा और भाजपा के नेताओं से यही उम्मीद है. हम लड़ रहे हैं लड़ेंगे.

आवेश तिवारी पर मुकदमे को लेकर एक पत्रकार संगठन ने निंदा की है. संगठन की तरफ से ट्वीट कर लिखा गया, स्मृति ईरानी और योगी आदित्यनाथ से संबंधित एक ट्वीट पर पूर्व अध्यक्ष, भाजपा अमेठी द्वारा अमेठी में स्वतंत्र पत्रकार आवेश तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। द्वारा तत्काल कार्रवाई एवं वक्तव्य की आवश्यकता है.

नीचे देखें वे ट्वीट जिन्हें लेकर मुकदमा हुआ और उसके नीचे मुकदमें की कॉपी…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन