Connect with us

Hi, what are you looking for?

सियासत

सोनिया गांधी कि किताब छापने से पेंगुइन ने किसके इशारे पर इनकार कर दिया!

Book cover with a grayscale portrait of a woman, title 'BELONGING' and author 'SONIA GANDHI' featured top and bottom.

अभी कुछ ही दिन पहले भड़ास समेत कई मीडिया संस्थानों में सोनिया गांधी की किताब छपने की खबरें प्रकाशित हुई थीं। किताब छापने का ठेका पेंगुइन के पास था। पर अब सुनने में आया है कि पेंगुइन ने किताब छापने से हाथ खड़े कर दिए हैं। नीचे पढ़ें…


रवींद्र सिंह श्योरन-

सोनिया गांधी की किताब को किसके दबाव में छापने से ईनकार कर दिया पेंगुइन ने? किताब का नाम “Belonging: A Journey of Love” है।

Penguin Random House India ने भारत में इस किताब को प्रकाशित करने से पीछे हटने का फैसला किया है।

प्रकाशक ने पांडुलिपि के एक हिस्से में कुछ संपादकीय बदलाव और अंश हटाने की मांग की थी।

सोनिया गांधी ने इन बदलावों को स्वीकार नहीं किया, जिसके बाद Penguin India ने प्रकाशन से हाथ खींच लिया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किताब 10 नवंबर 2026 को Alfred A. Knopf के जरिए जारी होने वाली है और पहले संस्करण की 1 लाख प्रतियां प्रस्तावित हैं।


अमृत काल का असर।
पेंग्विन इंडिया ने सोनिया गांधी के संस्मरण – ‘बिलोंगिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को भारत में प्रकाशित न करने का फैसला किया है।
प्रकाशक ने पांडुलिपि के एक हिस्से में संपादकीय बदलाव करने और कुछ अंशों को हटाने की मांग की थी।
सोनिया गांधी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।
अल्फ्रेड ए. नोप द्वारा पुस्तक का अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशन 10 नवंबर, 2026 के अपने निर्धारित समय पर ही होगा।
-पंकज शर्मा

मूल खबर…

सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ : नेहरू खानदान से 70-72 साल के बाद किताब आ रही है!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन