Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

लखनऊ के इन तीन वरिष्ठ पत्रकारों को एसटीएफ ने नोटिस भेजा

राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी, 4पीएम समाचार पत्र के संपादक संजय शर्मा व सत्यप्रकाश भारती को

मंत्री, विधायकों व पत्रकारों की फोन टेपिंग किए जाने का आरोप लगाने पर यूपी एसटीएफ ने भेजा नोटिस।

तीनों वरिष्ठ पत्रकारों पर आरोप है कि इन्होंने ट्वीट के माध्यम से यूपी एसटीएफ पर फोन टेपिंग की तोहमत मढ़ी है।

यूपी एसटीएफ ने 7 दिन में माँगा है जवाब। 7 दिन में जवाब न मिलने पर वैधानिक कार्यवाही की धमकी दी गई है।

देखें नोटिस-

इस प्रकरण पर वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा कहते हैं- “यूपी की STF को यह ग़लतफ़हमी है कि वो पत्रकारों को धमका लेगी ! करोना काल में जिस पत्रकार ने घोटाला खोला उसको भी STF ने बुलाकर धमकाया और अब मेरी खबरों से परेशान है ! बेचारे STF के आका ! जानते नहीं अभी मुझे ! मैं किसी से नहीं डरता!”

संजय ने अपनी बात video के ज़रिए भी कही है- देखिये पूरी कहानी! https://youtu.be/_BTXcOY0hKs

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन