Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

क्या bhadas4media , मीडिया फॉर माफिया बन गया है, लगातार एकतरफा खबर छापकर क्या साबित करना चाहते हैं!

प्रिय यशवंत जी,

भड़ास4मीडिया जैसे लोकप्रिय पोर्टल में एकतरफा खबर छपना बेहद निराशाजनक है, किसी भी तथ्य को जाने बिना किसी व्यक्ति की छवि खराब करने के पीछे क्या मकसद और मजबूरी है, जबकि हमारे सहयोगी द्वारा पूर्व में अपना पक्ष भेजा गया था लेकिन इसे नजरअंदाज किया गया. ये पत्रकारिता के गरिमा के विपरित है. हाल ही में इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ से संचालित एशियन न्यूज के विवाद को लेकर खबर छापी गई. वो सच्चाई से कोसो दूर है.

इस खबर में दावा किया गया है कि कंपनी के एक पार्टनर सुभाष मिश्रा (मेरे द्वारा) जो कि चैनल के प्रधान संपादक हैं ने अन्य पार्टनर अंजलि भद्रा के साथ धोखाधड़ी की है. मेरे खिलाफ खबर छापने से पहले इस पोर्टल के किसी भी प्रतिनिधि ने मेरा पक्ष जानने की कोशिश नहीं की यहां तक जिस शख्स के नाम से ये स्टोरी बाइलाइन छापी है उस मनीष दुबे ने भी मुझसे संपर्क करने की कोशिश नहीं की. ऐसे में इस पोर्टल की पत्रकारिता और ईमानदारी दोनों पर सवाल उठता है. इससे साफ जाहिर हो रहा है कि मेरे खिलाफ न्यूज छापने के लिए किसी ने भड़ास4मीडिया का इस्तेमाल किया है या फिर कोई और मामला हो सकता है । एशियन न्यूज से संबंधित सभी भ्रामक खबर को तत्काल हटाने का आग्रह है, साथ ही हमारे पक्ष को भी पब्लिश करें । आप जैसे वरिष्ठ पत्रकार से पत्रकारिता की लाज बचाने के लिए उचित कदम उठाने की उम्मीदों के साथ

-सुभाष मिश्रा
प्रधान संपादक
एशियन न्यूज


मूल खबर-

संपादक सुभाष मिश्र पर पार्टनर से करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन