Connect with us

Hi, what are you looking for?

छत्तीसगढ़

संपादक के खिलाफ सीएम ने दिए जांच के आदेश

रायपुर : दैनिक आज की जनधारा और वीआईपी न्यूज चैनल फ्रेंचाइली का मालिक, पूर्व सरकारी अफसर सुभाष मिश्र के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में सीएम सचिवालय की तरफ से जांच फिर से शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. मामला ईओडब्ल्यू में सन 2012 से दर्ज है.

यह कार्यवाही आरटीआई एक्टिविस्ट नारायण शर्मा की शिकायत पर हुई हे.

दैनिक आज की जनधारा के मालिक सुभाष मिश्र पहले सरकारी अफसर थे. रायपुर राजधानी में स्थित सीएम हाउस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों को लंच के लिए बुलाया तो अफसर से संपादक बने सुभाष मिश्रा भी पहुंच गए. उनके साथ सीएम के सलाहकार सहित कई वीआईपी राउंड टेबल पर बैठे थे.

तभी आरटीआई कार्यकर्ता पत्रकार नारायण चंद्र शर्मा एक शिकायती कागज लेकर पहुंचे और उसे सीएम को देकर बोले कि पाठयपुस्तक निगम में जो करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है, उसे अंजाम देने वाले लोगों को आपका संरक्षण मिल रहा है, इससे गलत संदेश जाता है. जबकि इस अफसर के खिलाफ ईओडब्ल्यू में शिकायत भी दर्ज है और जांच भी चल रही है लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नही हो सकी. इतना सुनते ही सभी को सांप सूंघ गया.

जांच के आदेश का पत्र देखें-

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन