Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एनडीटीवी इंडिया पर सुचरिता कुकरेती के शो की घोषणा, प्रोमो देखें

वरिष्ठ टीवी पत्रकार और एंकर सुचरिता कुकरेती जल्द ही ‘एनडीटीवी इंडिया’ (NDTV India) पर अपने नए शो के साथ नजर आने वाली हैं। इस शो का नाम है माइक ऑन है जिसका प्रसारण 10 नवंबर से हर रात 8 बजे किया जाएगा। एनडीटीवी इंडिया ने इसका प्रोमो सोशल मीडिया पर जारी कर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी है।

गौरतलब है कि सुचरिता कुकरेती ने हाल ही में सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर और प्राइम टाइम एंकर के तौर पर एनडीटीवी इंडिया की टीम जॉइन किया है।

दो दशकों से अधिक समय से टेलीविजन पत्रकारिता से जुड़ी सुचरिता हिंदी और अंग्रेजी—दोनों भाषाओं में समान रूप से दक्ष हैं।

उन्होंने अपने करियर में कई लोकप्रिय डिबेट शो और प्राइम टाइम कार्यक्रमों की एंकरिंग की है। अपनी बेबाक अभिव्यक्ति, संतुलित विश्लेषण और गंभीर विषयों पर सटीक सवाल उठाने की क्षमता के चलते वे दर्शकों के बीच एक प्रभावशाली पत्रकार के रूप में जानी जाती हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन