Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मोदी भक्ति का फल! सुधीर चौधरी को एक्स श्रेणी की सुरक्षा

जी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी को मोदी भक्ति का फल मिल गया है. उन्हें एक्स कैटगरी की सुरक्षा केंद्र सरकार ने दी है. सुधीर चौधरी को नवीन जिंदल से सौ करोड़ रुपये की फिरौती मांगन के आरोप में गिरफ्तार कर तिहाड़ भेजा गया था. फिरौती मांगने का टेप जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के चेयरमैन नवीन जिंदल ने जारी किया था.  सुरक्षा दिए जाने के बारे में बताया गया है कि सुधीर चौधरी को अंडरवर्ल्ड से धमकी भरा फोन काल आया है. एक्स श्रेणी की सुरक्षा के तहत अब सुधीर चौधरी चौबीसों घंटे दिल्ली पुलिस व अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों की सुरक्षा में रहेंगे.

कहा जा रहा है कि जिंदल के निजी कर्मचारी ने हाल में ही दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर बताया कि सुधीर चौधरी पर अंडरवर्ल्ड का हमला होगा और चौधरी की हत्या में जिंदल को फंसा दिया जाएगा. उन्होंने दिल्ली पुलिस को बताया कि वह इस बारे में पहले से आगाह कर रहे हैं ताकि मामले में जरूरी कार्रवाई की जाए. उधर जिंदल स्टील के प्रवक्ता ने कहा कि जेएसपीएल कानून का पालन करने वाली कंपनी है इसलिए उसने आगे की जांच के लिए मामले की जानकारी संबंधित अफसरों को दे दी है ताकि किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं हो.

उधर, कुछ लोगों का कहना है कि नरेंद्र मोदी के पक्ष में लोकसभा चुनाव से पहले और चुनाव के बाद अब भी जिस तरीके से सुधीर चौधरी ने धुआंधार बैटिंग की, उसका फल उनको एक्स श्रेणी की सुरक्षा के रूप में मिल गया है. हर पत्रकार का काम तो हमेशा खतरे भरा होता है और आए दिन पत्रकारों को धमकियां मिलती रहती हैं. इस तरह से एक्स श्रेणी की सुरक्षा तो हजारों उन पत्रकारों को मिलनी चाहिए जिनको जानमाल की धमकी मिल चुकी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन