Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सुजय, हिमांशु, रुपेश, श्रीनारायण के बारे में सूचनाएं

वरिष्ठ पत्रकार सुजय मेहदुदिया ने अमर उजाला को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अब नई पारी इंटीग्रल पीआर एजेंसी के साथ शुरू की है। लंबे समय तक न्यूज एजेंसी ‘यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया’ (यूएनआई) से जुड़े रहे सुजय अमर उजाला अखबार के साथ जुड़े और वहां बिजनेस से लेकर राजनीतिक विषयों पर रिपोर्टिंग की। सुजय शिमला के रहने वाले हैं.

हिमांशु तिवारी आत्मीय की नई पारी आर्यावर्त वेब पोर्टल के साथ.. यूपी हेड की मिली जिम्मेदारी. इससे पहले आत्मीय दैनिक जागरण के टैब्लॉयड आई नेक्स्ट समेत न्यूज एक्सप्रेस में भी काम कर चुके हैं. रुपेश गुप्ता ने सहारा समय न्यूज चैनल से इस्तीफा दे दिया है. वे सहारा समय के मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के रीजनल न्यूज चैनल के एंकर हुआ करते थे. रुपेश करीब आठ वर्षों से सहारा में कार्यरत थे. बतौर एंकर उन्होंने यूपी चैनल में ज्वाइन किया था. बाद में 2012 में अपने स्टेट छत्तीसगढ़ में ट्रासफर करा लिया था.

मुंबई से खबर है की लोकमत समाचार छोड़कर दबंग दुनिया अखबार के मुंबई संपादक पद का कार्यभार संभाल रहे श्रीनारायण तिवारी का ट्रांसफर एमपी कर दिया गया है. पिछले सप्ताह मंगलवार को ट्रांसफर आदेश जारी किया गया. ट्रांसफर आदेश के बाद से श्रीनारायण छुट्टी पर चले गए हैं. चर्चा है कि वे हमारा महानगर अखबार ज्वाइन कर सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन