Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सुलभ की पत्नी के लिए ब्रजेश मिश्रा ने शुरू की मुहिम, ट्वीटर पर सक्रिय लोग भेजने लगे पैसे

भारत समाचार चैनल के एडिटर इन चीफ ब्रजेश मिश्रा से एबीपी न्यूज नेटवर्क के प्रबंधन को कुछ सीखना चाहिए. दलाली पर आमादा एबीपी गंगा चैनल के पत्रकार सुलभ की हत्या के बाद ये चैनल ही सड़क हादसे में मौत की खबर चलाने लगा. उधर, भारत समचाार समेत कई वेबसाइट्स, यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों की सक्रियता के बाद दबाव में पुलिस बैकफुट पर आते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज करने पर मजबूर हुई. लखनऊ से प्रकाशित 4पीएम अखबार के संपादक संजय शर्मा ने अपने अखबार में सुलभ मर्डर केस को पूरा एक पेज में छापकर योगी सरकार की चापलूसी में जुटे दूसरे अखबारों को आइना दिखाया.

ताजी सूचना ये है कि ब्रजेश मिश्रा ने दस हजार रुपये सुलभ की पत्नी के एकाउंट में डालने के बाद उनका बैंक डिटेल ट्वीटर पर शेयर किया और लोगों से इतना पैसा भेजने की अपील की कि इस विधवा को किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े. ब्रजेश मिश्रा के इस आह्वान के बाद ट्वीटर पर सक्रिय और उनसे जुड़े लोगों ने पैसे भेजने शुरू कर दिए हैं. इस नेक पहल के लिए ब्रजेश सराहना के योग्य हैं.

देखें ब्रजेश का ट्वीट और सुलभ की पत्नी का बैंक डिटेल…. पाठकों से अपील है कि आप खुद भी अपने स्तर पर सुलभ की पत्नी की आर्थिक मदद कर सकते हैं…

Brajesh Misra
@brajeshlive

एक ईमानदार निडर पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की हत्या हुई। वो अत्यंत गरीबी मे जीवन यापन कर रहे थे. बेवा पत्नी दो मासूम बच्चे है. बेहद अभावग्रस्त जिंदगी जी रहा परिवार. सरकार इनकी मदद करेगी नही. मै 10 हजार सहयोग कर रहा हूं. इनके अकाउंट मे इतने पैसे भर दीजिए कि किसी के सामने हाथ न फैलाएं!

ब्रजेश मिश्रा के ट्वीट के बाद बहुत बड़ी संख्या में लोग पैसे भेज रहे हैं. ट्वीट के रिप्लाई और कोट में लोग स्क्रीनशाट लगा रहे हैं. ब्रजेश मिश्रा को उम्मीद है कि वे दस लाख रुपये तक सुलभ की पत्नी के एकाउंट में जमा करवाने में सफल होंगे.

मध्य प्रदेश के अखबार पीपुल्स समाचार में प्रकाशित खबर-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन