Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार सुमंत मिश्र को तरुण कला मंच सम्मान

मुंबई : वरिष्ठ पत्रकार सुमंत मिश्र को वर्ष २०१७ का तरुण कला मंच सम्मान प्रसिद्ध आध्यात्मिक सद्गुरु साक्षी रामकृपाल जी के हाथों मिला।  मुंबई के अँधेरी लिंक रोड स्थित भक्ति वेदांत मिशन स्कूल के सभागृह  में दिए गए सम्मान समारोह में नवनीत डायजेस्ट के संपादक श्री विश्वनाथ सचदेव, तरुण कला मंच के अध्यक्ष श्री चित्रसेन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार श्री लालजी मिश्र, मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्रीइंदु, प्रकाश तिवारी, व्यवसाई जेपी सिंह आदि उपस्थित थे।

साक्षी राम कृपालजी ने सुमंत जी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने के लिए सम्मान मिलना बड़ी बात है।  सुमंतजी के ऊपर यह ज़िम्मेदारी बनती है कि अपने अनुभवों को युवा पीढ़ी से बाँटें। विश्वनाथ सचदेव जी ने कहा, ‘सुमंत मिश्र मेरे सहयोगी रहे हैं। उन्हें मैं सीढ़ी दर सीढ़ी सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए देखा है। वे इस सम्मान के सही हक़दार हैं। इस सम्मान को पाने के लिए मेरी शुभकानाएं।’ सुमंत मिश्रा ने कहा- ”हर सम्मान आगे और मज़बूती के साथ काम करने की प्रेरणा देता है। हालांकि अब पत्रकारिता का स्वरुप बदल चुका है, फिर भी मेरी कोशिश होगी कि समय के साथ चलते हुए यथासंभव समाज हित में काम करूँ।”

श्री मिश्रा ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत वाराणसी में सन्मार्ग और दैनिक जागरण जैसे अखबारों से की थी। कालांतर में वे मुंबई आये और नवभारत टाइम्स से संबद्ध हुए। नवभारत टाइम्स में सहायक संपादक के रूप में कार्य करने के बाद आप नई दुनिया में सहसंपादक, दक्षिण मुंबई में सम्पादक के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान समय में आप एपीएन न्यूज़ चैनल के मुंबई ब्यूरो प्रमुख हैं।

मुंबई से पत्रकार शशिकांत सिंह की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन