Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी का ये पॉडकास्ट जमकर हुआ वायरल!

हाल ही में एनडीटीवी ज्वाइन कर चुके वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी का एक पॉडकास्ट इंटरव्यू सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि जो वायरल है वह इस वीडियो का महज एक छोटा सा ही हिस्सा है, पूरा वीडियो एक घंटा 7 मिनट 15 सेकंड का है।

भानू पाठक नाम के यूट्यूबर ने सुमित अवस्थी से बातचीत का यह पॉडकास्ट वीडियो दो दिन पहले यूट्यूब पर अपलोड किया है। इसका शीर्षक है- “Speak & You’re Dead’ -Exposed Big Politicians(Most FEARED Interview) Godi Media | Sumit Awasthi”

तीन लाख 96 हजार सब्सक्राइबर्स संख्या वाले भानू पाठक नामक यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो अब तक 6 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

वीडियो का जो हिस्सा एक्स व फेसबुक इत्यादि पर वायरल है उसमें सुमित अवस्थी न्यूज चैनलों को कोसते नजर आ रहे हैं। वह खुले तौर पर स्वीकार कर रहे हैं कि टीवी मीडिया को गोदी मीडिया कहा जाता है क्योंकि हम सत्ता के खिलाफ नहीं दिखाते।

उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री मीडिया के प्रोग्राम में जाते हैं वहां भाषण देते हैं लेकिन सवाल जवाब नहीं करते…ऐसा कोई प्रधानमंत्री नहीं देखा जिसने बतौर प्रधानमंत्री मीडिया का सामना न किया हो..!

सुमित अवस्थी ने मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने से लेकर सरकारी और विपक्ष के विज्ञापनों पर भी बात की है। कैसे सत्ता दल विज्ञापन देकर चैनल मालिकों को हड़काकर रखता है, उन्होंने पूरी गणित समझाई है इस पॉडकास्ट में। अखिलेश यादव के बारे में भी बोला है।

सुमित अवस्थी से पूरी बातचीत का यह वीडियो देखें सुनें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन