Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सुमित अवस्थी को कमलेश तिवारी की मां ने लाइव धोया, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Samar Anarya : यह वीडियो आज की पत्रकारिता पर हलफिया बयान है! कुसुम तिवारी, कमलेश तिवारी की माँ हत्या के घटनाक्रम का ब्यौरा देने के बाद सीधे ‘योगी’ पर आरोप लगाती हैं- कहती हैं योगी जलता था, उसने मरवा दिया। यह निरी बेवक़ूफ़ाना बात है- कमलेश तिवारी का राजनैतिक कद इतना भी नहीं था कि मोहल्ले का पार्षद तक जले, देश के सबसे बड़े प्रदेशों में से एक का मुख्यमंत्री भूल ही जाइए!

पर इस पर सुमित अवस्थी का जवाब हाहाकारी था! योगी पर टिप्पणी के जवाब में वह कहता है- मैं आपकी संवेदनाएँ समझता हूँ पर हाथ जोड़ कर कहता हूँ कि ऐसी कोई बात न कहिए जिससे इस देश में आपस में तनाव पैदा हो, दो मज़हबों के लोगों के बीच में। हम जानते हैं कि आप परेशान हैं लेकिन हमको हिंदू मुसलमान का झगड़ा नहीं चाहिए!

कमलेश और योगी के ज़िक्र में हिंदू मुसलमान कहाँ से आ गया? दो मज़हब कहाँ से आ गए?

ख़ैर, उसके बाद ठीक से दिया कुसुम जी ने- सीधे ललकारते हुए कि तुम लाए हो हिन्दू मुसलमान, हम नहीं। ‘क्यों हमको गुमराह कर रहे हो! सरकार से पूछने की हिम्मत नहीं है, जनता को कहो बस!

देखें सुमित की दलाली, नीचे वीडियो में. एक दुखी, बेटा खोई माँ को ठगने की कोशिश.


Tarun Vyas : कमलेश तिवारी की हत्या बहुत ही मुश्किल वक्त पर हुई है। एक तरफ कमलेश कि हत्या दूसरी तरफ़ मंदिर का फ़ैसला। ये देश के लिए बहुत ही भयानक हो सकता है। ऐसे हालातों में न्यूज़ चैनल्स द्वारा टीआरपी का खेल देश को आग में झोंकने का काम करेगा। कमलेश तिवारी की हत्या हुए 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और एबीपी न्यूज़ पर सुमित अवस्थी कमलेश की मां से एक सेट एजेंडा के तहत सवाल पूछ रहे हैं। सवाल ऐसे हैं जिससे जवाब भड़काऊ ही होंगे। लेकिन फ़िर भी कमलेश की मां कुसम तिवारी ने बहुत सधे हुए जवाब दिए।

सुमित अवस्थी पूरी बेशर्मी से हिंदू मुस्लिम का खेल, खेल रहे थे इतने में कमलेश की मां ने सुमित अवस्थी को गज़ब की लताड़ लगाई और कहा ” हिंदू मुस्लिम का नाम हम नहीं ले रहे हैं ये खेल आप खेल रहे हैं, हम नहीं चाहते हिंदू मुस्लिम हो”।

देश की जनता को समझना होगा ये बहुत नाज़ुक वक्त है। न्यूज़ चैनल्स और सोशल मीडिया से इस समय दूरी रखना ही देश को बचा सकता है। वरना एक चिंगारी बारूद का ढेर बन चुके इस देश को जलाकर ख़ाक में बदल देगी। सनद रहे कमलेश की हत्या वही चिंगारी है। जितना बच सकते हैं उतना फ़िजूल की बातों बहसों से बचें। वरना अब आग लगी तो हालात बहुत बहुत ख़तरनाक होंगे।


Dev Prakash Meena : सुमित_अवस्थी तुम बहुत ही घटिया इंसान हो, पत्रकार तो हो ही नहीं। जैसी भी विचारधारा थी, एक माँ का बेटा मरा है और तुम TRP के लिए लाइव लाकर जबर्दस्ती हिन्दू मुस्लिम कर रहे हो, अच्छी फटकार लगाई माँ ने। बेशर्म और बेहूदगी भरी पत्रकारिता का दौर चल रहा है।


Pankaj Chaturvedi : जिस साफगोई से बड़े बड़े नेता नहीं डपट पाते, एक बुजुर्ग महिला ने कुमति अव्यवस्थित को बजा डाला।

देखें लाइव धुलाई-

live dhulayi video

अविनाश पांडेय समर, तरुण व्यास, देव प्रकाश मीणा, पंकज चतुर्वेदी की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन