Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

सुप्रिया श्रीनेत और उनके पिता की तस्वीर पोस्ट करने वाले संघी ट्रोलर्स की घटिया मानसिकता देखिए!

सत्ता के सुर में सुर मिलाने वाले ट्रोलर अब इतने नीचे गिर चुके हैं कि वे राजनीतिक मतभेद की लड़ाई को परिवार तक खींच लाते हैं। ताज़ा मामला राकेश शर्मा नामक संघी ट्रोलर का है, जिसने कांग्रेस प्रवक्ता और पूर्व पत्रकार के पिता की पुरानी तस्वीर लगाकर अपमानजनक पोस्ट की। यह सिर्फ़ एक व्यक्ति का हमला नहीं, बल्कि उस सोच का आईना है जो सत्ता के इशारे पर सवाल पूछने वालों को चरित्रहनन और व्यक्तिगत हमले की आग में झोंक देती है।


वरिष्ठ पत्रकार शीतल पी सिंह जी ने उस पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है-

स्व हर्षवर्धन जी को पूर्वांचल में कौन नहीं जानता? मेरे तो अनन्य मित्र थे। जब मैंने पत्रकारिता शुरू की तब वे पहली बार विधायक बनकर लखनऊ आए और मृत्यु पर्यन्त हममें स्नेहिल संबंध बने रहे। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत उनकी बेटी हैं। पत्रकार आनंद वर्धन उनके चाचा हैं।

संघी प्रचार वाहिनी पिता पुत्री के चित्र को गढ़ी हुई अश्लील कहानी में लपेट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। कल इन्होंने राहुल गांधी के साथ किसी महिला के चित्र को ऐसे ही कहानी गढ़कर वायरल किया था।

इन यौन मनोरोगियों की सेना को बीजेपी ITcell नियंत्रित करती है और पैसा देती है।


इस ट्वीट के जवाब में सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा है-

मेरे पिता के साथ मेरी फोटो पर बकवास करने वाले Rakesh Sharma900

यह पोस्ट डिलीट करके माफ़ी माँगो – वरना तुम्हारा मैं क्या कानूनी हाल करूँगी उसके लिए तैयार हो जाओ

बहुत पछताओगे – यह याद रखना। यह मैं किसी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं करूँगी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन