Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

संपादक के तबादले से खुश होकर पत्रकार ने बांटी मिठाई!

हिंदुस्तान अखबार के मेरठ संस्करण के संपादक सूर्यकांत द्विवेदी का तबादला मुरादाबाद संस्करण किए जाने पर मवाना में पत्रकार संदीप नागर ने खुश होकर मिठाई बांटी. असल में संदीप नागर कभी इस अखबार में मवाना के रिपोर्टर हुआ करते थे. सूर्यकांत द्विवेदी ने अपने संपादकत्व काल में संदीप का इतना शोषण किया कि आखिरकार इस पत्रकार को बगावत का रास्ता अख्तियार करना पड़ा. संदीप ने सूर्यकांत द्विवेदी का पूरा कच्चा चिट्ठा खोला और अपने उत्पीड़न के खिलाफ कोर्ट का रास्ता अपनाया. संदीप को कोर्ट में सफलता मिली.

अपने उत्पीड़क संपादक सूर्यकांत के तबादले की खबर जब संदीप को मिली तो उन्होंने खुशी के मारे इलाके में जमकर मिठाई बंटवाई. ज्ञात हो कि सूर्यकांत द्विवेदी बेहद बदनाम किस्म के संपादक माने जाते हैं. लेकिन प्रधान संपादक शशि शेखर का संरक्षण मिलने के कारण इन दिनों हिंदुस्तान अखबार में एक नहीं बल्कि ढेरों बदनाम और दलाल पत्रकार यहां वहां जहां तहां संपादक बने बैठे हैं. यही कारण है कि कंटेंट के लेवल पर इन दिनों हिंदुस्तान अखबार बेहद दोयम किस्म का हो गया है. ये कुछ तस्वीरें जिसमें पत्रकार संदीप नागर अपने संपादक सूर्यकांत के तबादले पर खुश होकर मिठाई बांटने के बाद खुद भी स्थानीय जनता के हाथों मिठाई खा रहे हैं….

ये भी पढ़ें….

xxx

xxx

हिंदुस्‍तान के संपादक सूर्यकांत द्विवेदी ने हड़पे अपने रिपोर्टर के साढ़े पांच लाख रुपये

xxx

भड़ास ने संदीप नागर द्वारा संपादक को भेजी गई लीगल नोटिस भी छापी थी

xxx

हिंदुस्‍तान के संपादक सूर्यकांत द्विवेदी का पुतला फूंका गया (देखें तस्‍वीरें)

xxx

लगता है सूर्यकांत द्विवेदी पैसा हड़पना चाहते हैं! (शोभना भरतिया को लिखा पत्र पढ़ें)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन