Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय सहारा के ब्यूरो चीफ पर मकान कब्जाने में मदद करने का आरोप, देखें वीडियो

सर आपको अवगत कराना है कि राष्ट्रीय सहारा प्रयागराज के ब्यूरो चीफ सुशील तिवारी जी 14 जून 2020 को लगभग 11:30 से 12:00 बजे मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र में मकान संख्या 87 महावीरन गली (प्रयागराज) में पहुंचे। घरेलू विवादित मकान में विपक्षी पार्टी को जबरन कब्जा कराने खुद चप्पल पहनकर पहुंचे और अपने ओहदे का इस्तेमाल करते हुए पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया।

मकान के कुछ हिस्सों को खाली कराने के लिए दबाव बनाने लगे। राष्ट्रीय सहारा जो कि अपने आप में बहुत पुराना प्रतिष्ठित अखबार है, जिस की साख को ताक पर रखकर अपने पद का गलत इस्तेमाल किया। इससे संबंधित वीडियो भी वायरल हुआ। इसमें वे अपने आप को राष्ट्रीय सहारा का ब्यूरो चीफ बता रहे हैं और किसी से बात ना करने की धमकी भी दे रहे हैं।

विपक्षी पार्टी के लोग ये कहते हुए वीडियो में दिख रहे हैं कि योगी जी और केशव जी से रोज बात होती है। अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बड़े तीखे अंदाज में बोल रहे हैं ये लोग। ऐसा प्रतीत होता है जैसे यह इनका अपना ही घर हो।

ब्यूरो चीफ जैसे महत्वपूर्ण पद की गरिमा को ताक पर रखते हुए खुद हवाई चप्पल पहनकर सुबह-सुबह विवादित मकान में पहुंचना दर्शाता है कि इनकी भी मिलीभगत है।

माननीय जी से निवेदन है उक्त मैसेज और वीडियो को देखते हुए मौके पर एक स्वतंत्र टीम भेजकर जांच करा लें तो सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

निष्पक्ष न्याय की उम्मीद हम आपसे करते हैं और प्रतिष्ठित चैनल की छवि को दागदार करने वाले पर सख्त कार्रवाई करने की उम्मीद भी करते हैं।

देखें वीडियो-

https://www.youtube.com/watch?v=koYwcnhkP40&feature=youtu.be

NEERAJ SHARMA
[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन