Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक जागरण से स्वदेश शर्मा और ZEE एंटरटेनमेंट से शिवा चिन्नास्वामी के बारे में सूचनाएं!

दैनिक जागरण के नोएडा दफ्तर में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार स्वदेश शर्मा को प्रमोशन मिलने की खबर है. स्वदेश को चीफ रिपोर्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

पिछले 16 वर्षों से जागरण में कार्यरत स्वदेश 2014 में रिपोर्टिंग फील्ड में आए थे. शुरू में उन्हें पूर्वी दिल्ली का ब्यूरो चीफ बनाया गया, इसके बाद 2023 में उनका नोएडा डेस्क पर तबादला हुआ और अब यह नई जिम्मेदारी दी गई है.

बिहार के जहानाबाद के मूल निवासी स्वदेश को मीडिया में लगभग दो दशक का अनुभव है. दैनिक जागरण से पहले स्वदेश शर्मा अमर उजाला में कार्यरत थे.


दूसरी खबर जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEEL) से है. यहां बतौर चीफ टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट ऑफिसर तैनात शिवा चिन्नास्वामी ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है.

चिन्नास्वामी बेंगलुरु स्थित कंपनी के टेक एंड इनोवेशन सेंटर में कार्यरत थे और जी डिजिटल बिजनेस के प्रेजिडेंट अमित गोयनका को रिपोर्ट करते थे.

स्वामी के पास टेक्नोलॉजी, डेटा साइंस और एनालिटिक्स के क्षेत्र में करीब 20 वर्षों का अनुभव है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन