Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एसपी त्रिपाठी के छोड़ते ही स्वराज एक्सप्रेस के सितारे गर्दिश में!

एसपी त्रिपाठी के छोड़ते ही स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल के सितारे गर्दिश में आ गए हैं। वजह है एक तो चैनल के अधिकांश अच्छे कर्मचारी एसपी त्रिपाठी के साथ ही स्वदेश न्यूज चैनल चले गए हैं।

वहीं नए चैनल हेड अमित जैन चैनल को सम्हालने की कोशिश में लगे हुए हैं। एसपी त्रिपाठी के जाते ही चैनल की मूल पहचान वाला कार्यक्रम ‘जनता मांगे जवाब’ भी अपनी चमक खोने लगा है।

इसके साथ ही चैनल में कलह का दौर भी शुरू हो गया है। यहां दो गुट बन गए हैं और कर्मचारी गुटों में बंट गए हैं। चैनल हेड अमित जैन और मैनेजिंग एडिटर आशीष तोमर के साथ कुछ कर्मचारी हैं तो स्टेट ब्यूरो हेड अनिल कुशवाह और एडिटर इन चीफ अमरजीत सिंह के साथ भी कई कर्मचारी हैं।

आरोप है कि एक महिला एंकर के इशारे पर चैनल के कुछ सीनियर नाच रहे हैं। महिला एंकर की वजह से कई कर्मचारी नौकरी छोड़कर जा रहे हैं। बताया गया कि ये महिला कर्मचारी चैनल में इतनी प्रभावशाली है कि जिसने उससे पंगा लिया वो चैनल में टिक ही नहीं पाया। एसपी त्रिपाठी को भी चैनल हेड की कुर्सी उसी के दुष्चक्र में फंसकर छोड़नी पड़ी।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. रवि कांत जैन

    May 28, 2022 at 10:20 am

    हाँ बात तो सही बोल रहे हो आप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन