Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कानपुर से शुरू हुआ सांध्य दैनिक स्वराज इंडिया, लखनऊ में दस्तक की तैयारी

उत्तर भारत के कानपुर से हिन्दी सांध्य दैनिक स्वराज इंडिया ने दस्तक दे दी है. पाठकों को यह टेबलॉयड साइज अखबार शाम 5 बजे मिल सकेगा. कानपुर से इसका संचालन शुरू हो चुका है. नए साल में लखनऊ और आसपास के जिलों में जमीनी पकड़ रखने वाले रिपोर्टरों के साथ न्यूज पेपर की गति पकड़ सकता है.

राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण समेत कई अन्य संस्थानों में लगभग 15 वर्षों तक काम कर चुके शैलेंद्र पांडेय को कानपुर का स्तानीय संपादक नियुक्त किया गया है.

वहीं, अनूप अवस्थी कानपुर में बतौर ब्यूरो चीफ लीड कर रहे हैं. अनूप हिंदुस्तान, अमर उजाला जैसे अखबारों में ब्यूरोचीफ के पद पर रहे हैं. उन्हें रीजनल न्यूज चैनल K न्यूज में भी लंबे समय तक काम करने का अनुभव है. अनूप कहते हैं कि, ‘प्रिंट मीडिया का अनुभव स्वराज इंडिया के लिए बेहतर साबित होगा.’

इसके अलावा अखबार के मुख्य संपादक मोहित कुमार गुप्ता हैं. वे सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में वकालत भी करते हैं. बताया जा रहा है कि लखनऊ में अखबार की टीम तैयार हो रही है. नए साल में पूरी क्षमता के साथ समसामायिक, राजनैतिक और भ्रष्टाचार से जुड़ी स्टोरियों पर काम शुरू हो जाएगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Saurabh mishra

    January 27, 2024 at 1:32 pm

    Very very beautiful news paper

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन