Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

कानपुर में ‘स्वतंत्र भारत’ का बदला ठिकाना, अभिषेक त्रिपाठी के आते ही चर्चा में अख़बार

कानपुर। 76 साल पुराने स्वतंत्र भारत अखबार को नया समाचार संपादक मिलने के महज डेढ़ माह के अंदर ही नया कार्यालय भी मिल गया है. बता दें कि विगत तीन दशकों से अधिक समय तक स्वतंत्र भारत कार्यालय कैनाल रोड के पनचक्की चौराहे पर ही था, जो अब 80 फीट रोड स्थित रंग महल बिल्डिंग में पहुंच गया है.

बताया जा रहा है कि, नए कार्यालय में नवरात्र के पहले ही दिन से पूजन इत्यादि के बाद कामकाज शुरू हो जाएगा. कार्यक्रम में संपादक केके श्रीवास्तव के अलावा लखनऊ मुख्यालय से वरिष्ठजनों के मौजूद रहने की भी सूचना है.

अखबार के मालिक के साथ ही संपादक की भूमिका निभा रहे केके श्रीवास्तव ने फरवरी के मध्य में अभिषेक त्रिपाठी को कानपुर संस्करण का समाचार संपादक नियुक्त किया था. इसके बाद गुमनाम से हो चुके स्वतंत्र भारत अखबार तथा इसकी लीक से हटकर छप रही खबरों की चर्चाएं भी जोर पकड़ने लगी हैं. कुल मिलाकर अखबार कानपुर में पुन: सुर्खियां बनाने लगा है.

साल 2002 में इवनिंगर सत्य संवाद और अमर उजाला कानपुर से बतौर रिपोर्टर करियर शुरु करने वाले अभिषेक त्रिपाठी की हिंदी-अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं पर मजबूत पकड़ है. दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट में चीफ रिपोर्टर और चीफ कॉपी एडिटर की भूमिका में कई वर्ष कार्यरत रहे हैं. बीच में कई अंग्रेजी, हिंदी पत्र-पत्रिकाओं में काम करने के बाद, पिछले कई साल से दैनिक भास्कर (यूपी-यूके) लखनऊ एडिशन में बतौर कानपुर ब्यूरो चीफ कार्यरत थे. अब स्वतंत्र भारत जा पहुंचे हैं.

कानपुर संस्करण में पुरानी प्रबंधन टीम बेहद कमजोर होने के कारण सर्कुलेशन भले ही अभी भी कम हो, लेकिन FB, व्हाट्सएप, ट्विटर व इंस्टा इत्यादि सोशल माध्यमों पर स्वतंत्र भारत पहुंच बना रहा है.

बहरहाल, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, स्वतंत्र भारत प्रबंधन अभी कम रेवेन्यू का बहाना करके संपादकीय में नई नियुक्तियां करने से कतरा रहा है. इस वजह से संपादकीय कामकाज में समस्याएं पैदा हो रही हैं. पुरानी मार्केटिंग टीम अखबार में ना के बराबर रह गई है. पुरानी टीम के हेड के तौर पर सुरेश यादव ही हैं जो लगभग तीन दशक से कार्यरत हैं.

इसके अलावा चर्चा यह भी है कि, अभिषेक के साथ ही दैनिक भास्कर छोड़ने वाले कानपुर साउथ इंचार्ज सचिन त्रिपाठी और वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट जीपी अवस्थी जल्द स्वतंत्र भारत ज्वाइन कर सकते हैं. वहीं, शहर के एक दिग्गज वरिष्ठ पत्रकार को बतौर सलाहकार अख़बार से जल्द जोड़े जाने की चर्चा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन