Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

हिंदुस्तान ने अपने ही तहसील प्रभारी के खिलाफ प्रकाशित की खबर, आगरा में तीन पत्रकारों पर हुआ मुकदमा दर्ज

आगरा : जनपद आगरा की तहसील बरहन में पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति द्वारा धमकाने, रंगदारी और चौथ वसूली के आरोप में तीन पत्रकारों समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

मुकदमे में जिन पत्रकारों के नाम सामने आए हैं, उनमें प्रमुख रूप से हिंदुस्तान समाचार पत्र के एत्मादपुर तहसील प्रभारी राहुल शर्मा, दैनिक जागरण के पत्रकार पंकज चौहान (बरहन क्षेत्र), और सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकार भूपेंद्र भारद्वाज का नाम शामिल है। इन पर धमकाने और रंगदारी मांगने जैसे संगीन आरोप लगाए गए हैं।

यह मामला तब और खास बन गया जब हिंदुस्तान समाचार पत्र ने स्वयं अपनी रिपोर्ट में अपने ही तहसील प्रभारी पत्रकार के नाम का उल्लेख किया और मुकदमे की खबर प्रकाशित की। यह मीडिया की पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति अशोक यादव, जो जमाल नगर भैंस (बरहन) के निवासी हैं, ने थाना बरहन में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में भूपेंद्र भारद्वाज, पवन समाधिया, वरुण तिवारी, राजू, पंकज चौहान, राहुल शर्मा, योगेश चौहान, प्रमोद कुमार उपाध्याय, ठाकुर ओमवीर सिंह तथा 5-6 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्षता से की जा रही है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन